Redmi A7 Pro 5G: चीन की स्मार्टफोन कंपनी Remi ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो ज्यादा खर्च किए बिना अच्छी बैटरी और परफॉर्मेंस चाहते हैं। नए लॉन्च हुए Redmi A7 Pro 5G में बड़ी डिस्प्ले, रोजाना के इस्तेमाल के लिए बेहतर चिपसेट और एक दमदार बैटरी दी गई है। आइए A7 Pro 5G के फीचर्स पर एक नजर डालते हैं।
Redmi A7 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स
चीनी कंपनी ने इस हैंडसेट के फ्रंट में 6.9 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है और इसकी ब्राइटनेस 800 nits तक है। साथ ही, इसे TUV Low Blue Light सर्टिफिकेशन भी मिला है।
Redmi A7 Pro 5G में 6nm Unisoc T8300 प्रोसेसर लगा है। इसमें 4GB LPDDR4x RAM और 128GB तक UFS 2.2 स्टोरेज दिया गया है। यह हैंडसेट Android 16 पर आधारित HyperOS 3 पर चलता है। Redmi ने कहा है कि इसमें 4 साल तक Android अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। डिवाइस में Google Gemini और Circle to Search जैसे AI-आधारित फीचर्स भी शामिल हैं।
कैमरे की बात करें तो, Redmi A7 Pro 5G में 32MP का प्राइमरी रियर कैमरा और एक सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का कैमरा मिलता है।
इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक है 6300 mAh की बैटरी। यह 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है और 7W की रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी प्रदान करती है।
Redmi A7 Pro 5G कई कनेक्टिविटी विकल्पों को सपोर्ट करता है, जिनमें 5G, Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.4 और USB Type-C शामिल हैं। इसमें IP52 रेटिंग भी है, जो धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करती है।
भारत में Redmi A7 Pro 5G की कीमत और उपलब्धता
Xiaomi के सब-ब्रांड ने Redmi A7 Pro 5G की कीमत काफी आकर्षक रखी है। 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की शुरुआती कीमत 11,499 रुपये है, जबकि 128GB वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये है। इसमें शुरुआती ऑफर भी शामिल हैं। यह डिवाइस Black, Mist Blue और Sunset Orange कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। ग्राहक इसे 15 अप्रैल से Flipkart और कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं।