Get App

Redmi Note 15 Series: Redmi ने चीन में लॉन्च किए दो नए स्मार्टफोन, एक में मिल रहा सैटेलाइट मैसेजिंग एडिशन फीचर, जानें कीमत

Redmi ने अपने नए Note 15 सीरीज को चीन में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन Redmi Note 15 Pro+ और Redmi Note 15 Pro पेश किए गए हैं। इस बार Redmi ने अपने दोनों ही हैंडसेट्स में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Aug 22, 2025 पर 10:14 AM
Redmi Note 15 Series: Redmi ने चीन में लॉन्च किए दो नए स्मार्टफोन, एक में मिल रहा सैटेलाइट मैसेजिंग एडिशन फीचर, जानें कीमत
Redmi Note 15 Series के तहत चीन में लॉन्च हुआ Redmi Note 15 Pro+ और Redmi Note 15 Pro

Redmi Note 15 Series: स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर से धमाका करते हुए Redmi ने अपने नए Note 15 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने चीन में इस सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन Redmi Note 15 Pro+ और Redmi Note 15 Pro पेश किए हैं। इस बार Redmi ने अपने दोनों ही हैंडसेट्स में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी है, जो न सिर्फ लंबे समय तक बैकअप देने का वादा करती है बल्कि तेज चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग फीचर के साथ इसे और भी खास बनाती है। Redmi Note 15 Pro+ को कंपनी ने Qualcomm के लेटेस्ट Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर से लैस किया है। जबकि Redmi Note 15 Pro में MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट दिया गया है।

Redmi Note 15 Pro+ के स्पेसिफिकेशन्स

  • Redmi Note 15 Pro+ का डिस्प्ले भी किसी फ्लैगशिप से कम नहीं है। इसमें 6.83-inch का माइक्रो-कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1.5K है। 120Hz रिफ्रेश रेट, 480Hz टच सैंपलिंग और 3,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस इसे बेहद स्मूद और ब्राइट बनाते हैं। डिस्प्ले को सुरक्षा देने के लिए कंपनी ने Xiaomi Dragon Crystal Glass प्रोटेक्शन दिया है।
  • Note 15 Pro+ पहला फोन है जिसमें Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। हैंडसेट में 16GB तक LPDDR4X RAM और 512GB तक UFS2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज है।
  • इस फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 6, NFC, Bluetooth 5.4, GPS, Galileo, GLONASS, Beidou और USB Type-C पोर्ट जैसे ऑप्शन्स मौजूद हैं। फोन में कंपनी ने कई एडवांस सेंसर भी दिए हैं जैसे एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, IR कंट्रोल, फ्लिकर सेंसर और अल्ट्रासोनिक डिस्टेंस सेंसर।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें