Redmi Note 15 SE 5G को पिछले हफ्ते भारत में Note 15 5G के स्पेशल एडिशन के तौर पर लॉन्च किया गया था। अब यह हैंडसेट देश में बिक्री के लिए उपलब्ध है, कंपनी ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट और तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। Crimson Reserve कलर में वीगन लेदर फिनिश है और इसकी मोटाई 7.82mm है। नए Redmi Note 15 SE 5G में 4nm ऑक्टा कोर Snapdragon 6 सीरीज चिपसेट है, जिसे Adreno GPU के साथ जोड़ा गया है। हैंडसेट में 5,800mAh की बैटरी भी है। इसमें 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा है।
भारत में Redmi Note 15 SE 5G की कीमत और ऑफर्स
भारत में Redmi Note 15 SE 5G की शुरुआती कीमत 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 24,999 रुपये है। वहीं, इसके 8GB+128GB और 8GB+256GB RAM और स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये और 27,999 रुपये है।
हालांकि, Redmi Note 15 SE 5G फिलहाल 19,999 रुपये, 21,999 रुपये और 23,999 रुपये के खास ऑफर पर उपलब्ध है। इसके अलावा, कंपनी ICICI बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 2,000 रुपये की तत्काल छूट भी दे रही है। ग्राहक छह महीने तक की EMI का विकल्प भी चुन सकते हैं।
यह नया स्पेशल एडिशन मॉडल अब भारत में Flipkart और Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। Redmi Note 15 SE 5G Carbon Black, Crimson Reserve (Red) और Frosted White कलर में उपलब्ध है।
Redmi Note 15 SE 5G के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Redmi Note 15 SE 5G हाल ही में लॉन्च हुए Note 15 5G का स्पेशन एडिशन है। हालांकि, नए SE मॉडल में कुछ अलग स्पेसिफिकेशन्स हैं। जानकारी के लिए बता दें कि Redmi Note 15 SE 5G एक डुअल सिम फोन है जो Xiaomi के HyperOS 3 के साथ आता है, जो Android 15 पर बेस्ड है। इसमें 6.77 इंच (1,080x2,392 पिक्सल) का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है जो 120Hz तक की रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 3,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और DCI-P3 कलर गैमट प्रदान करता है।
Xiaomi के सब-ब्रांड का दावा है कि Redmi Note 15 SE 5G IP65 + IP66 रेटिंग के साथ धूल और पानी से सुरक्षित है। इसमें Qualcomm का 4nm ऑक्टा कोर Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट लगा है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.4GHz है। हैंडसेट में Adreno GPU, 8GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज है, जिसे MicroSD कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरे की बात करें तो, Redmi Note 15 SE 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 1/2.88 इंच के Light Hunter 400 सेंसर वाला 50MP (f/1.8) का मेन कैमरा है। फोन में 2MP का डेप्थ सेंसर भी है। इस नए स्पेशल एडिशन Redmi फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 1/4 इंच सेंसर वाला 20MP (f/2.2) का फ्रंट कैमरा भी है। यह फोन 4K/30fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।
Redmi Note 15 SE 5G में 5,800mAh की बैटरी है और साथ ही 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। सिक्योरिटी के लिए इस नए स्मार्टफोन में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और AI फेस अनलॉक भी दिया गया है। इसका डाइमेंशन 164x75.42x7.35mm है और इसका वजन लगभग 178 ग्राम है।