8000mAh बैटरी वाला Redmi का नया फोन लॉन्च, मिलेगा 50MP कैमरा और ₹3,000 की छूट! जानें कीमत

Redmi Note 17 5G ने भारत में आधिकारिक तौर पर एंट्री कर ली है। यह Redmi Note 17 सीरीज का पहला स्मार्टफोन है, जिसे भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। इसे कंपनी ने कुछ हफ्ते पहले चीन में पेश किया था और भारतीय वेरिएंट भी लगभग उसी हार्डवेयर और फीचर्स के साथ आया है।

अपडेटेड Aug 06, 2026 पर 2:40 PM
Redmi Note 17 5G भारत में लॉन्च, 2.5 दिन तक चलेगी बैटरी!

Redmi Note 17 5G ने भारत में आधिकारिक तौर पर एंट्री कर ली है। यह Redmi Note 17 सीरीज का पहला स्मार्टफोन है, जिसे भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। इसे कंपनी ने कुछ हफ्ते पहले चीन में पेश किया था और भारतीय वेरिएंट भी लगभग उसी हार्डवेयर और फीचर्स के साथ आया है। अब आइए जानते हैं Redmi Note 17 5G की कीमत, फीचर्स, लॉन्च ऑफर्स और इसकी बिक्री से जुड़ी पूरी जानकारी।

Redmi Note 17 5G: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Redmi Note 17 5G में 6.9-इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसमें HydroTouch 2.0 भी है, जिससे गीली उंगलियों से भी बेहतर टच रिस्पॉन्स मिलता है।


इस स्मार्टफोन में Qualcomm का Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर लगा है, जिसके साथ 8GB तक LPDDR4X RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। Micro-SD कार्ड का इस्तेमाल करके स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। चीनी स्मार्टफोन कंपनी इस फोन को Android 16 पर आधारित HyperOS 3 के साथ पेश कर रही है और दावा करती है कि यूजर्स को चार साल तक Android OS अपग्रेड और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। इसके अलावा, इस स्मार्टफोन में 8000mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यह 2.5 दिन तक चल सकती है और यह 45W फास्ट चार्जिंग व 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कैमरे की बात करें तो, इस फोन में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा और एक सेकेंडरी सेंसर दिया गया है, जबकि सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा है। वहीं, बेहतर परफ़ॉर्मेंस के लिए Redmi ने इस डिवाइस में IP65 रेटिंग और एक बड़ा वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया है।

Redmi Note 17 5G की भारत में कीमत और उपलब्धता

Redmi Note 17 5G के 6GB + 128GB वेरिएंट की शुरुआती कीमत ₹27,999 है, जबकि 8GB + 128GB मॉडल की कीमत ₹30,999 है। अगर कोई ग्राहक इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो, वे SBI, Axis Bank या Kotak Bank के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर ₹3,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं।

बता दें कि यह स्मार्टफोन 12 अगस्त से Amazon और Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। और इसे Arctic Blue, Dark Night और Starlight Purple कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।

यह भी पढ़ें: Realme 16x 5G का लॉन्च डेट फाइनल, मिलेगी 7000mAh बैटरी और Dimensity 6300 चिप, जानें कीमत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।