4 Android अपडेट और 50MP कैमरा के साथ आएगा Redmi Note 17, लॉन्च से पहले सभी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत लीक

Redmi Note 17 को चीन में लॉन्च हुए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन अब इसकी भारत में लॉन्चिंग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पिछले कुछ दिनों में सामने आए कई लीक्स में इसकी संभावित लॉन्च डेट से लेकर सॉफ्टवेयर सपोर्ट तक की जानकारी सामने आई है।

अपडेटेड Jul 22, 2026 पर 7:53 PM
4 Android अपडेट और 50MP कैमरा के साथ आएगा Redmi Note 17

Redmi Note 17 को चीन में लॉन्च हुए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन अब इसकी भारत में लॉन्चिंग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पिछले कुछ दिनों में सामने आए कई लीक्स में इसकी संभावित लॉन्च डेट से लेकर सॉफ्टवेयर सपोर्ट तक की जानकारी सामने आई है। अब, एक और जानकारी से इसकी कीमत का भी पता चला है, जिससे यह अंदाजा लगाना आसान हो गया है कि Xiaomi का अगला Redmi फ़ोन भारतीय मार्केट में किस रेंज में आ सकता है।

हालांकि, Xiaomi के सब-ब्रांड ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन ताजा लीक से संकेत मिलता है कि इसके लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब चलिए जानते हैं अपकमिंग Redmi Note 17 से जुड़ी अब तक सामने आई सभी अहम जानकारियां।

Redmi Note 17 की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स (लीक जानकारी)


टिपस्टर योगेश बरार के अनुसार, Redmi Note 17 में Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट और Android 16 पर आधारित HyperOS 3 होने की संभावना है। इसके अलावा, कहा जा रहा है कि चीनी स्मार्टफोन कंपनी लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट देने की योजना बना रही है, जिसमें चार बड़े Android अपडेट और पांच साल तक सिक्योरिटी पैच शामिल होंगे। कैमरे की बात करें तो, इस डिवाइस में 50MP का रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा होने की पूरी उम्मीद है।

लीक हुई दूसरी जानकारियों में LPDDR4X मेमोरी और UFS 2.2 स्टोरेज का जिक्र है। हालांकि, Xiaomi ने अभी तक इनमें से किसी भी स्पेसिफिकेशन की पुष्टि नहीं की है, इसलिए इन्हें हार्डवेयर की पक्की जानकारी के बजाय शुरुआती लीक के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।

Redmi Note 17 की कीमत और लॉन्च डेट (लीक)

टिपस्टर योगेश बरार ने X पर नई जानकारी शेयर की है, जिससे पता चलता है कि भारत में Redmi Note 17 की शुरुआती कीमत 30,000 रुपये से ज्यादा हो सकती है। अगर यह जानकारी सही है, तो उम्मीद है कि इसके एंट्री-लेवल मॉडल में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलेगी। एक और लीक, जो टिपस्टर अभिषेक यादव की तरफ से आया है, बताता है कि इसे भारत में 6 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है। टिपस्टर अभिषेक के मुताबिक, यह स्मार्टफोन 11 अगस्त से बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है।

बता दें कि पहले आई रिपोर्ट्स से पता चला था कि भारतीय खरीदारों को इस फोन का कोई अलग वर्जन नहीं मिलेगा। इसके बजाय, उम्मीद है कि Redmi Note 17 में वही हार्डवेयर और फीचर्स होंगे जो हाल ही में चीन में लॉन्च किए गए थे।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy Unpacked 2026: Z Fold 8 Ultra से Android XR Glasses तक, जानें क्या-क्या होगा लॉन्च?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।