10,000mAh बैटरी के साथ नया Redmi फोन लॉन्च! मिलेगा 50MP OIS कैमरा और 120Hz डिस्प्ले, जानें कीमत
Xiaomi ने चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में Redmi Note 17 Pro Max 5G लॉन्च कर दिया है, जिसमें 6.83-इंच का AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट और 512GB तक की स्टोरेज दी गई है। इस स्मार्टफोन में OIS के साथ 50MP का मेन कैमरा, 32MP का फ्रंट कैमरा और 10,000mAh की बैटरी भी है।
Xiaomi का नया 5G फोन लॉन्च! 10,000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग और 3,500 निट्स डिस्प्ले के साथ
Xiaomi ने चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में Redmi Note 17 Pro Max 5G लॉन्च कर दिया है, जिसमें 6.83-इंच का AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट और 512GB तक की स्टोरेज दी गई है। इस स्मार्टफोन में OIS के साथ 50MP का मेन कैमरा, 32MP का फ्रंट कैमरा और 100W वायर्ड चार्जिंग वाली 10,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी भी दी गई है। अब चलिए जानते हैं फोन के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में।
Redmi Note 17 Pro Max 5G की कीमत और उपलब्धता
जापान में Redmi Note 17 Pro Max 5G के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत JPY 79,980 (लगभग ₹47,900) और 8GB + 512GB मॉडल की कीमत JPY 99,980 (लगभग ₹59,900) है। यह Cloudbrush, Purple और Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
Redmi Note 17 Pro Max 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
Redmi Note 17 Pro Max 5G में 6.83-इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1.5K और रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। यह पैनल 3,500 निट्स तक की ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है और इसमें 12-बिट कलर डेप्थ, DCI-P3 कलर गैमट, HDR10+ और डॉल्बी विजन जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसे कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 से सुरक्षा दी गई है और यह 3,840Hz PWM डिमिंग और वेट टच टेक्नोलॉजी 2.0 को भी सपोर्ट करता है।
Redmi Note 17 5G सीरीज के Pro Max वेरिएंट में Snapdragon 6 Gen 5 SoC प्रोसेसर है, जिसके साथ 8GB LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलता है। यह फोन Android 16 पर आधारित Xiaomi के HyperOS 3 पर चलता है और इसमें AI Eraser Pro, AI Reflection Removal, AI Image Enhancement, AI Sky और AI Bokeh जैसे AI फीचर्स दिए गए हैं। फोन Google Gemini फीचर्स को भी सपोर्ट करता है, हालांकि Xiaomi का कहना है कि इनकी उपलब्धता इलाके और सॉफ्टवेयर वर्जन के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है।
कैमरे की बात करें तो, फोन में OIS के साथ 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा है। रियर कैमरा 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा भी 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, डुअल सिम, Wi-Fi 6, Bluetooth 6.0 और NFC का सपोर्ट मिलता है। इसमें इन्फ्रारेड ब्लास्टर भी दिया गया है, जिसकी मदद से फोन को कुछ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के रिमोट की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।
सेंसर की बात करें तो फोन में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एम्बिएंट लाइट सेंसर दिए गए हैं।
बैटरी और सिक्योरिटी
Redmi Note 17 Pro Max 5G में 10,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है और यह 100W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यह 27W तक की वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। सुरक्षा के लिए, इसमें इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर और फेशियल रिकग्निशन की सुविधा है।
Redmi का दावा है कि Note 17 Pro Max 5G मॉडल पानी और धूल से बचाव के लिए IP66 और IP68 रेटिंग को पूरा करता है। इसके अलावा, फोन की ऊंचाई 163.44mm, चौड़ाई 78.27mm और मोटाई 8.65mm है, जबकि Cloudbrush वेरिएंट की मोटाई 8.57mm है। इसका वजन 229.5 ग्राम है।