Redmi Note 17 Pro Series: कल भारत में होगी एंट्री, 10,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे ये फीचर्स

Redmi Note 17 Pro Series: Redmi भारत में अपनी Redmi Note 17 Pro सीरीज को कल लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी इस सीरीज में Redmi Note 17 Pro Max और Redmi Note 17 Pro स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है।

अपडेटेड Sep 14, 2026 पर 3:21 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Redmi Note 17 Pro Series की कल भारत में होगी एंट्री, मिलेगी 10,000mAh बैटरी

Redmi Note 17 Pro Series: Redmi भारत में अपनी Redmi Note 17 Pro सीरीज को कल लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी इस सीरीज में Redmi Note 17 Pro Max और Redmi Note 17 Pro स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। मंगलवार को होने वाले आधिकारिक लॉन्च से पहले आइए जानते हैं कि इन दोनों फोन के बारे में अब तक क्या जानकारी सामने आई है।

Redmi Note 17 Pro Series: अब तक की जानकारी और अनुमानित स्पेसिफिकेशन्स

Redmi Note 17 Pro Max एक बड़ी 10,000mAh बैटरी के साथ आएगा। कंपनी के अनुसार, यह डिवाइस एक बार चार्ज करने पर चार दिन तक चल सकता है, जो की एक बड़ा अपग्रेड होगा।


Redmi अपनी Note 17 Pro सीरीज को 15 सितंबर को भारत में लॉन्च करेगी। लॉन्च के बाद ये फोन Amazon India, कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत स्टोर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

Redmi Note 17 Pro में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक हो सकता है। फोन में 3,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस और स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 मिल सकता है।

परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ 12GB तक RAM और 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।

बैटरी की बात करें तो Redmi Note 17 Pro में 8,340mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। इसे 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद है।

टीजर के मुताबिक, इस स्मार्टफोन लाइनअप में IP66/IP68/IP69/IP69K रेटिंग मिलने की उम्मीद है। साथ ही, इन हैंडसेट्स में TUV SUD 5-स्टार टाइटन क्वालिटी सर्टिफिकेशन का सपोर्ट भी मिलेगा।

वहीं, Redmi Note 17 Pro Max में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। इसे 12GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक की UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है।

कीमत की बात करें तो Redmi Note 17 Pro की शुरुआती कीमत करीब 40,000 रुपये हो सकती है। जबकि Redmi Note 17 Pro Max के बेस वेरिएंट की कीमत 47,999 रुपये होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: भारत में आज रिलीज होगा iOS 27, जानें समय, डाउनलोड करने का तरीका और सपोर्टेड मॉडल्स की लिस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।