Redmi Turbo 5: क्या आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो Redmi आपके लिए जल्दी ही भारत में Redmi Turbo 5 नाम से नया हैंडसेट लॉन्च कर सकता है। हालांकि, कंपनी ने लॉन्च से पहले ही फोन के डिजाइन का खुलासा कर दिया है। इस हैंडसेट के रियर में आपको दो कैमरे और LED फ्लैश मिल सकती है। फिलहाल कंपनी ने Redmi Turbo 5 के लॉन्च डेट को कंफर्म नहीं किया है।
