150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 2000 निट्स ब्राइटनेस के साथ लॉन्च हुई Redmi Watch 6, जानें कीमत

Redmi Watch 6: क्या आप एक ऐसा स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं, जो स्टाइलिश लुक, शानदार डिस्प्ले क्वालिटी और जबरदस्त फीचर से लैस हो। अगर हां, तो यह खबर आपके लिए हो सकती है। दरअसल, Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने अपना नया स्मार्टवॉच Redmi Watch 6 को लॉन्च किया है।

अपडेटेड Oct 25, 2025 पर 8:31 AM
150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 2000 निट्स ब्राइटनेस के साथ लॉन्च हुई Redmi Watch 6, जानें कीमत

Redmi Watch 6: क्या आप एक ऐसा स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं, जो स्टाइलिश लुक, शानदार डिस्प्ले क्वालिटी और जबरदस्त फीचर से लैस हो। अगर हां, तो यह खबर आपके लिए हो सकती है। दरअसल, Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने अपना नया स्मार्टवॉच Redmi Watch 6 को लॉन्च किया है। Redmi के इस स्मार्टवॉच में 2.07-इंच की AMOLED कलर डिस्प्ले, 2.5D कर्व्ड ग्लास और 550mAh की बैटरी दी गई है। चलिए अब इसके स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में जानते हैं।

स्पेसिफिकेशन

Redmi के इस लेटेस्ट स्मार्टवॉच Redmi Watch 6 में 2.07-इंच की AMOLED कलर डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 432×514 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 60 Hz और पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स है, जो ऑलवेज ऑन डिस्प्ले को सपोर्ट करती है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 82% है। इस वॉच को 2.5D कर्व्ड ग्लास और कई वॉच फेस के साथ मार्केट में उतारा गया है।


परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

Redmi ने इस लेटेस्ट स्मार्टवॉच को नए Xiaomi Surge OS 3 और Super Island इंटरफेस के साथ लॉन्च किया है, जो स्मूथ परफॉर्मेंस और बेहतर डिवाइस कनेक्टिविटी प्रदान करता है। इस वॉच में Converged Device Center फीचर भी मौजूद है, जिसकी मदद से यूजर्स अपने अन्य स्मार्ट डिवाइसेस को सीधे वॉच से कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा, यह वॉच WeChat क्विक रिप्लाई फीचर को भी सपोर्ट करती है, जिससे मैसेज का जवाब देना और आसान हो जाता है।

फिटनेस और हेल्थ ट्रैकिंग

Redmi Watch 6 वॉच में 150 से अधिक स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। इनमें से 6 स्पोर्ट्स मोड को यह वॉच ऑटो डिटेक्ट कर लेती है। इस वॉच में यूजर्स को कई हेल्थ ट्रैकिंग फीचर भी मिलते हैं, जिसमें हार्ट रेट मॉनीटरिंग, ब्लड ऑक्सीजन (SpO2), स्लीप और स्ट्रेस ट्रैकिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं। इस वॉच में कंपनी ने हार्ट रेट सेंसर, जायरोस्कोप, एक्सेलेरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर और जियोमैग्नेटिक सेंसर का सपोर्ट दिया है।

बैटरी और कनेक्टिविटी

बैटरी के मामले में Redmi Watch 6 में 550mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है। कंपनी का कहना है कि यह वॉच सामान्य इस्तेमाल में करीब 12 दिनों तक चल सकती है। कनेक्टिविटी के लिए इस वॉच में Bluetooth 5.4, NFC, और 5ATM वाटर रजिस्टेंस का सपोर्ट भी दिया है।

कीमत

कीमत की बात करें तो Redmi Watch 6 को चीन में CNY 599 (करीब 7,400 रुपये) में लॉन्च किया गया है। इस वॉच को तीन कलर ऑप्शन Blue Moon Silver, Elegant Black, और Misty Blue पेश किया गया है। हालांकि, यह स्मार्टवॉच भारत में कब लॉन्च होगा इसकी जानकारी कंपनी ने नहीं दी है।

यह भी पढ़ें: Vivo T4 5G अब सिर्फ 20,000 रुपये से कम में, मिलेगी 7300mAh बैटरी और दमदार प्रोसेसर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।