OnePlus Pad Lite टैबलेट की सेल भारत में शुरू, सिर्फ 15,999 रुपये मिलेंगे कई बेहतरीन फीचर्स, जानें पूरी डिटेल

OnePlus Pad Lite अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह OnePlus का नया बजट-फ्रेंडली टैबलेट है जिसे खासतौर पर उन यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया है जो एक भरोसेमंद और पावरफुल टैबलेट की तलाश में हैं। इसमें 11-inch की बड़ी डिस्प्ले, Hi-Res ऑडियो सर्टिफिकेशन वाला क्वाड स्पीकर सिस्टम दिया गया है।

अपडेटेड Aug 02, 2025 पर 6:19 PM
OnePlus Pad Lite का सेल भारत में शुरू

OnePlus Pad Lite अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह OnePlus का नया बजट-फ्रेंडली टैबलेट है जिसे खासतौर पर उन यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया है जो एक भरोसेमंद और पावरफुल टैबलेट की तलाश में हैं। इसमें 11-inch की बड़ी डिस्प्ले, Hi-Res ऑडियो सर्टिफिकेशन वाला क्वाड स्पीकर सिस्टम और 9340mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो कंपनी के अनुसार 80 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक दे सकती है। इस टैबलेट की शुरुआती कीमत 15,999 रुपये रखी गई है और लॉन्च ऑफर के तहत इसमें कई बैंक ऑफर्स, डिस्काउंट्स और नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी मिल रही है।

OnePlus Pad Lite की बिक्री भारत में 1 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है। इसे OnePlus की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा Amazon, Flipkart, OnePlus Store ऐप और ऑफलाइन OnePlus एक्सपीरियंस स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा यह टैबलेट Croma, Reliance Digital, Vijay Sales और Bajaj Electronics जैसे रिटेल स्टोर्स पर भी उपलब्ध है।

OnePlus Pad Lite की कीमत


OnePlus Pad Lite दो वेरिएंट्स में आता है। Wi-Fi ओनली वर्जन में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है, जिसकी कीमत 15,999 रुपये है। वहीं, Wi-Fi + 4G LTE वर्जन में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है, जिसकी कीमत 17,999 रुपये है। कंपनी लॉन्च ऑफर के तहत कुछ कार्ड्स पर 2,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट और एक्स्ट्रा 1,000 रुपये की लिमिटेड-टाइम छूट दे रही है। इसके अलावा ग्राहकों को 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दिया जा रहा है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • इस टैबलेट की डिस्प्ले क्वालिटी भी शानदार है। 11 इंच की स्क्रीन में 16:10 आस्पेक्ट रेशियो, 85.3% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 500 निट्स ब्राइटनेस मिलती है। यह डिस्प्ले आंखों को आराम देने वाली टेक्नोलॉजी जैसे ब्लू लाइट रिडक्शन और एंटी-फ्लिकर सपोर्ट करती है। टैबलेट की मोटाई 7.39mm और वजन लगभग 530 ग्राम है, जिससे इसे कैरी करना आसान हो जाता है।
  • OnePlus Pad Lite में MediaTek Helio G100 प्रोसेसर दिया गया है और यह OxygenOS 15.0.1 पर चलता है। मल्टीटास्किंग को आसान बनाने के लिए इसमें Open Canvas, Screen Mirroring, Shared Clipboard और Gallery Sync जैसे फीचर्स मिलते हैं। ये फीचर्स OnePlus डिवाइसेज के साथ शानदार इंटीग्रेशन एक्सपीरियंस देते हैं।
  • इस टैबलेट की बैटरी इसकी सबसे बड़ी खासियत है। 9340mAh की बैटरी के साथ यह टैबलेट 80 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक या 11 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग चला सकता है। इसमें 33W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जिससे यह जल्दी चार्ज हो जाता है।
  • बच्चों के लिए इसमें खास Kids Mode दिया गया है, जिसमें पैरेंटल कंट्रोल्स और आंखों की सुरक्षा से जुड़ी सेटिंग्स शामिल हैं। Google Kids Space इसमें पहले से इंस्टॉल आता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें Android यूजर्स के लिए Quick Share और iOS/iPadOS यूजर्स के लिए O+ Connect सपोर्ट भी मौजूद है।

यह भी पढ़ें :

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।