Get App

5000mAh की बैटरी वाला स्मार्टफोन Samsung Galaxy A17 5G भारत में लॉन्च, मिलेंगे कई दमदार फीचर्स, जानें कीमत

Samsung Galaxy A17 5G: Samsung ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Galaxy A17 5G लॉन्‍च कर दिया है। इस फोन में 6.7-inch का Full HD डिस्प्ले, Exynos 1330 प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही फोन में 50MP का मेन रियर कैमरा दिया गया है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Aug 30, 2025 पर 10:08 AM
5000mAh की बैटरी वाला स्मार्टफोन Samsung Galaxy A17 5G भारत में लॉन्च, मिलेंगे कई दमदार फीचर्स, जानें कीमत
Samsung Galaxy A17 5G भारत में लॉन्च, कीमत सिर्फ 18,999 रुपेय से शुरू

Samsung Galaxy A17 5G: क्या आप एक बेहतरीन स्मार्टफोन खरीदने की तलाश में हैं, अगर हां तो यह खबर आपके लिए हो सकती है। दरअसल, Samsung ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Galaxy A17 5G लॉन्‍च कर दिया है। इस फोन में 6.7-inch का Full HD डिस्प्ले, Exynos 1330 प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही फोन में 50MP का मेन रियर कैमरा दिया गया है। इस फोन को ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए मिड रेंज में लॉन्च किया गया है। अब आइए जानते हैं की इसके स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में।

Samsung Galaxy A17 5G के फीचर्स और स्‍पेसिफ‍िकेशंस

  • Samsung Galaxy A17 5G स्‍मार्टफोन को मिड रेंज में लाया गया है। फोन में 6.7-inch का Full HD+ इनफ‍िन‍िटी यू डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह Super AMOLED डिस्‍प्‍ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्‍प्‍ले में गोरिल्‍ला ग्‍लास विक्‍टस का प्रोटेक्‍शन है। इस फोन में Exynos 1330 प्रोसेसर है, जो 5nm प्रोसेस पर बना है। इसके साथ ही फोन में माली-G68 MP2 GPU मिल जाता है। Samsung Galaxy A17 5G में दो सिम लगाए जा सकते हैं।
  • इसके अलावा, फोन में 6GB और 8GB RAM दी गई है। इंटरनल स्‍टोरेज 128GB और 256GB तक है। स्‍टोरेज को SD कार्ड के जरिए 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन Android-15 पर बेस्‍ड One UI 7.0 पर चलता है।
  • फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन के साइड माउंटेट फ‍िंगरप्रिंट स्‍कैनर दिया गया है। डिवाइस आईपी54 रेटिंग मिली है, जो फोन को धूल और पानी से होने वाले नुकसान से प्रोटेक्‍ट रखती है। फोन का वजन 192 ग्राम है।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें