Honor ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे पतला और हल्का फोल्डेबल स्मार्टफोन, जानें कीमत

Honor Magic V5: अगर आप फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो हम आपको ऐसे ही एक फोन के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल, Honor आपके लिए एक Honor Magic V5 के नाम से जबरदस्त फोल्डेबल स्मार्टफोन लेकर आया है।

अपडेटेड Aug 29, 2025 पर 2:20 PM
Story continues below Advertisement
दुनिया का सबसे पतला और हल्का फोल्डेबल स्मार्टफोन Honor Magic V5 लॉन्च

Honor Magic V5: अगर आप फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो हम आपको ऐसे ही एक फोन के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल, Honor आपके लिए एक Honor Magic V5 के नाम से जबरदस्त फोल्डेबल स्मार्टफोन लेकर आया है। हालांकि, कंपनी ने अभी इस डिवाइस को सिर्फ यूके और कुछ यूरोपीय देशों में ही लॉन्च किया है। Honor के इस लेटेस्ट फोन में 6.43-inch का एक्सटीरियर डिस्प्ले देखने को मिल रहा है, जबकि अंदर की तरफ 7.95-inch का इनर स्क्रीन दिया गया है। इतना ही नहीं इस डिवाइस में 16GB तक RAM और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज मिल रहा है। अब आइए जानते हैं Honor Magic V5 के फीचर और कीमत के बारे में।

Honor Magic V5 के स्पेसिफिकेशन

  • Honor Magic V5 में 7.95-inch का 2K LTPO डिस्प्ले मिलता है। जबकि बाहर की तरफ 6.45-इंच का LTPO OLED स्क्रीन मिलता है। दोनों डिस्प्ले 120Hz तक रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करते हैं। इस स्मार्टफोन में 5,820mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो और 66W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ आता है।
  • इस फोल्डेबल डिवाइस में Snapdragon 8 Elite chipset भी मिलने वाला है जिसके साथ एड्रेनो 830 GPU और 16GB RAM, 512GB तक की बिल्ट-इन स्टोरेज मिलती है।
  • Honor Magic में 16GB तक RAM और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलती है। खास बात यह है कि इस फोन की मोटाई सिर्फ 8.8mm है और इसे दुनिया का सबसे पतला और हल्का फोल्डेबल स्मार्टफोन बताया जा रहा है।
  • इसके अलावा, इस डिवाइस को धूल और पानी से बचाने के लिए IP58+IP59 रेटिंग ऑफर की गई है। बता दें कि कुछ वक्त पहले कंपनी ने इस फोन को चीन में लॉन्च किया था।

कैसा है कैमरा?


कैमरे की बात करें तो Honor Magic V5 में f/1.6 अपर्चर के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा वाइड और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 64MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल रहा है। खास बात यह है कि इस फोन में एक नहीं बल्कि दो सेल्फी कैमरा हैं जो 20MP लेंस को सपोर्ट करते हैं के हैं।

कितनी है कीमत?

यूके में Honor ने इस फोन सिर्फ एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया है, जिसमें आपको 16GB RAM + 512GB स्टोरेज मिलती है। इस वेरिएंट की शुरुआती कीमत GBP 1,699 (लगभग 2,01,00 रुपये) रखी गई है। फिलहाल इस फोल्डेबल फोन को आप ब्लैक, डॉन गोल्ड और आइवरी व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

हालांकि, सबसे पहले पिछले महीने जब यह फोन चीन में लॉन्च हुआ था तब इसकी शुरुआती कीमत CNY 8,999 (लगभग 1,07,500 रुपये) थी, लेकिन उस वक्त कंपनी ने इस फोन को 12GB RAM + 256GB स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया था।

यह भी पढ़ें: Sundar Pichai viral post: Google CEO सुंदर पिचाई का सरप्राइज, 3 केलों के इमोजी से लॉन्च हुआ Nano Banana AI टूल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।