Samsung Galaxy M47 5G: साउथ कोरिया की टेक कंपनी Samsung ने मंगलवार को बताया कि Samsung Galaxy M47 5G को इस महीने के आखिर में भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस दौरान कंपनी ने आने वाले Galaxy M सीरीज के कलर ऑप्शन, डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स को भी कंफर्म किया है। इस हैंडसेट में ट्रिपल रियर कैमरा, Snapdragonचिपसेट और sAMOLED डिस्प्ले होगा। इसके अलावा, यह फोन AI फीचर से लैस, दो कलर कलर ऑप्शन में भारत में आएगा।
Samsung Galaxy M47 5G भारत में 29 जून को लॉन्च होगा
Samsung Galaxy M47 5G भारत में 29 जून को लॉन्च होगा। कंपनी ने इसकी आधिकारिक माइक्रोसाइट पर लॉन्च डेट की पुष्टि कर दी है। यह स्मार्टफोन Blaze Blue और Rogue Red जैसे दो कलर ऑप्शन में आएगा। इस फोन में फ्लैट बैक पैनल और पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जो हाल ही में लॉन्च हुए Galaxy A सीरीज के फोन्स जैसा दिखता है।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो, Samsung Galaxy M47 5G में Snapdragon का ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलेगा। इसके साथ LPDDR5x रैम और UFS 3.1 स्टोरेज दी जाएगी, जिससे फोन की स्पीड और परफॉर्मेंस बेहतर होगी।
इसके अलावा, फोन में 6.7 इंच की Super AMOLED डिस्प्ले मिलेगी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। साथ ही, स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus+ का प्रोटेक्शन भी दिया जाएगा।
Samsung अपने आने वाले स्मार्टफोन के लिए 6 OS अपग्रेड और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रहा है। Galaxy M47 5G सैमसंग के One UI 8.5 के साथ आएगा, जो Android 16 पर आधारित है। लेटेस्ट सॉफ्टवेयर के साथ-साथ, इस फोन में AI वॉयस ट्रांसक्रिप्शन जैसे कई AI टूल्स भी मिलेंगे।
कैमरे की बात करें तो, इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम मिल सकता है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 50MP का मेन कैमरा होगा। इसके अलावा, इसमें 5MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर भी दिया जाएगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन के फ्रंट में 12MP का कैमरा होगा, जो होल-पंच डिस्प्ले कटआउट में लगा होगा। कंपनी का दावा है कि यह फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करेगा।
आखिर में, टेक कंपनी ने यह भी बताया कि Galaxy M47 5G में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ ही फोन में Bypass Charging फीचर भी दिया जाएगा। कंपनी का कहना है कि यह फीचर चार्जिंग के दौरान बैटरी पर कम दबाव डालता है, जिससे बैटरी की लाइफ बेहतर बनी रहती है।
मजबूती के मामले में भी यह स्मार्टफोन काफी दमदार होगा। Samsung के मुताबिक, Galaxy M47 5G में 4 गुना बेहतर स्क्रैच रेजिस्टेंस मिलेगा और यह 2 मीटर तक की ऊंचाई से गिरने पर भी सुरक्षित रहने की क्षमता रखेगा।