Samsung Galaxy S22 सीरीज को मिला One UI 8 अपडेट, Android 16 पर आधारित नए फीचर्स के साथ

Samsung Galaxy S22: Samsung Galaxy S22 सीरीज ने यूरोप में One UI 8 अपडेट प्राप्त करना शुरू कर दिया है। यह नया फर्मवेयर Android 16 पर आधारित है और Galaxy S22, Galaxy S22+ और Galaxy S22 Ultra में कई नए फीचर्स और रीडिजाइन एलिमेंट्स लेकर आया है।

अपडेटेड Oct 08, 2025 पर 5:25 PM
Story continues below Advertisement
Samsung Galaxy S22 सीरीज को मिला One UI 8 अपडेट, Android 16 पर आधारित नए फीचर्स के साथ

Samsung Galaxy S22: Samsung Galaxy S22 सीरीज ने यूरोप में One UI 8 अपडेट प्राप्त करना शुरू कर दिया है। यह नया फर्मवेयर Android 16 पर आधारित है और Galaxy S22, Galaxy S22+ और Galaxy S22 Ultra में कई नए फीचर्स और रीडिजाइन एलिमेंट्स लेकर आया है। यह अपडेट कुछ हफ्तों बाद आया है, जब Galaxy S24 FE के लिए यह साउथ कोरिया में जारी किया गया था। हालांकि, One UI 8 का सबसे पहला रोलआउट Galaxy S25 सीरीज के फोन के लिए सितंबर में हुआ था।

X (पहले Twitter) पर टिप्स्टर तरुण वत्स ने एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए बताया कि Samsung Galaxy S22, Galaxy S22+, और Galaxy S22 Ultra को यूरोप में Android 16 बेस्ड One UI 8 का स्टेबल वर्जन मिलना शुरू हो गया है। पोस्ट के मुताबिक, OneUI 8 अपडेट बिल्ड नंबर S908BXXUIGYI7, S908BOXMIGYI7 और S908BXXUIGYI7 के साथ आता है। फिलहाल ये साफ नहीं है कि Galaxy S22 सीरीज के भारतीय वेरिएंट्स को ये अपडेट कब मिलेगा।

इसका मतलब है कि यूरोप में Galaxy S22 सीरीज यूजर्स अब Android 16 अपडेट डाउनलोड करने के बाद Samsung के नए सॉफ्टवेयर फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अपडेट में Now Brief फीचर शामिल नहीं है, जो Galaxy S24 FE और Galaxy S25 सीरीज के लिए रोलआउट किया गया था।


One UI 8 अपडेट में कई नए फीचर्स और रीडिज़ाइन एलिमेंट्स शामिल हैं। My Files, Quick Share और Reminders जैसे ऐप्स के नए आइकॉन दिखेंगे। Settings मेनू को भी पूरी तरह नया रूप दिया गया है। Alarms, Calendar और Samsung Health ऐप्स के लिए बेहतर यूजर इंटरफेस जोड़ा गया है। इसके अलावा, Android 16 पर आधारित One UI 8 अब Live Updates फीचर का भी सपोर्ट देता है, जिससे यूजर्स रियल-टाइम में मौसम, चल रही एक्टिविटीज और खेलों के स्कोर देख सकते हैं।

Samsung Galaxy S22 सीरीज पर One UI 8 अपडेट कैसे इंस्टॉल करें?

आप Settings > Software update > Check for updates में जाकर देख सकते हैं कि क्या Android 16 पर बेस्ड One UI 8 वर्जन आपके लिए उपलब्ध है। अगर ये दिखता है, तो शर्त मानने के बाद Download पर टैप कर इसे इंस्टॉल करें। वहीं, कंपनी ने यूजर्स को Wi-Fi नेटवर्क पर अपडेट डाउनलोड करने और फोन को चार्ज रखने को कहा है।

अगर आप ऊपर दिए गए स्टेप्स को फॉलो करते हैं, तो आपका Samsung Galaxy S22 सीरीज स्मार्टफोन One UI 8 अपडेट डाउनलोड करना शुरू कर देगा। इसके बाद ये कुछ मिनट में ये ऑटोमेटिक इंस्टॉल हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: अमित शाह ने स्वदेशी तकनीक को चुना, गूगल और माइक्रोसॉफ्ट को छोड़ Zoho अपनाया

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।