Samsung Galaxy S24 5G: अगर आप एक नया प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच रह हैं, तो यह आपके लिए शानदार मौका साबित हो सकता है। दरअसल, Amazon इस समय Samsung Galaxy S24 5G पर जबरदस्त डिस्काउंट दे रहा है। वैसे तो इस फोन की शुरुआती कीमत 74,999 रुपये है, लेकिन छूट के बाद इस फोन की कीमत काफी कम हो जाएगी। इस फोन में आपको AMOLED डिस्प्ले, 2,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 4,000mAh की बैटरी मिलेगी। इसके अलावा, आपको इस फोन में जबरदस्त कैमरा सेटअप भी मिलेगा। अब चलिए फोन पर मिलने वाली डील के बारे में जानते हैं।
Samsung Galaxy S24 5G की कीमत
Amazon पर Galaxy S24 के ब्लैक वेरिएंट की कीमत 41,810 रुपये है, जो इसके लॉन्च प्राइस से 33,189 रुपये कम है। Amazon Pay ICICI बैंक कार्ड का इस्तेमाल करके आप इस फोन पर 1,254 रुपये तक का कैशबैक भी पा सकते हैं, जिसके बाद फोन की कीमत और कम हो सकती है। इसके अलावा, आपको Flipkart पर एक्सचेंज ऑफर का भी ऑप्शन मिल रहा है, इसके तहत आप अपने पुराने डिवाइस को एक्सचेंज कर 37,200 रुपये तक का लाभ उठा सकते हैं। लेकिन यह कीमत आपको फोन की कंडीशन और वैल्यू पर डिपेंड करेगा।
Samsung Galaxy S24 5G के स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy S24 5G में 6.2 इंच का Dynamic AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा। इसमें आपको Snapdragon 8th generation 3 चिप दिया गया है, जिसके साथ 8GB RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा, डिवाइस में Android 16 पर बेस्ड Samsung की One UI 8 मिल रही है। डिवाइस में 4,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
कैमरे की बात करें तो Galaxy S24 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा है, जो ऑप्टिकल स्टेबिलाइजेशन और 8K वीडियो सपोर्ट करता है। इसके अलावा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10MP का टेलीफोटो लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।