Get App

Amazon Diwali Sale: Samsung Galaxy S24 Ultra 5G पर 44% तक की भारी छूट, कीमत सिर्फ ₹75,749

Amazon Diwali Sale: Amazon पर इस समय Great Indian Festival Sale का Diwali Edition चल रहा है। इस सेल में स्मार्टफोन्स पर बेहतरीन डील्स देखने को मिल रही है। ऐसे में Samsung Galaxy S24 Ultra पर भी 44% तक की छूट मिल रही है। जिस वजह से इस फोन को आप सिर्फ 75,749 रुपये में खरीद सकते हैं।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Oct 13, 2025 पर 11:25 AM
Amazon Diwali Sale: Samsung Galaxy S24 Ultra 5G पर 44% तक की भारी छूट, कीमत सिर्फ ₹75,749
Samsung Galaxy S24 Ultra 5G पर 44% तक की भारी छूट, कीमत सिर्फ ₹75,749

Amazon Diwali Sale: Amazon पर इस समय Great Indian Festival Sale का Diwali Edition चल रहा है। इस सेल में स्मार्टफोन्स पर बेहतरीन डील्स देखने को मिल रही है। ऐसे में Samsung Galaxy S24 Ultra पर भी 44% तक की छूट मिल रही है। इतना ही नहीं, कंपनी इस फोन पर शानदार बैंक ऑफर भी दे रही है, जहां आप इसे और सस्ते में खरीद सकते हैं। Galaxy S24 Ultra में LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले, Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट और 5000mAh की बैटरी दी गई है। अब आइए जानते हैं फोन के शानदार डील के बारे में।

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G डिस्काउंट ऑफर

Samsung ने Galaxy S24 Ultra 5G को पिछले साल की शुरुआत में लॉन्च किया था। उस समय इसकी लॉन्चिंग कीमत 1,34,999 रुपये थी, लेकिन अब Amazon की दिवाली सेल के दौरान आप इस फोन को सिर्फ 75,749 रुपये में खरीद सकते हैं, यानी फोन पर 44% तक की छूट मिल रही है।

इतना ही नहीं, कंपनी इस फोन पर जबरदस्त बैंक ऑफर भी दे रही है, जहां Axis Bank Credit Card EMI ऑप्शन के साथ आप ₹1000 तक की छूट मिल रही है। वहीं, IDFC फर्स्ट बैंक क्रेडिट कार्ड और RBL बैंक क्रेडिट कार्ड EMI ऑप्शन के साथ भी ₹1000 की छूट मिल रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें