Samsung Galaxy S24 Ultra की कीमत हुई कम! Exchange और Cashback से ₹25,849 की बचत
Samsung Galaxy S24 Ultra को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Amazon पर इस फोन पर फिलहाल अच्छी डील मिल रही है। फोन की कीमत अभी ₹99,999 है, जबकि इसकी लिस्टेड MRP ₹1,34,999 है। खास बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर और कैशबैक का फायदा उठाकर इसकी प्रभावी कीमत ₹74,150 तक आ सकती है।
Samsung Galaxy S24 Ultra की कीमत हुई कम! मिलेगा 200MP कैमरा और 12GB RAM
Samsung Galaxy S24 Ultra को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Amazon पर इस फोन पर फिलहाल अच्छी डील मिल रही है। फोन की कीमत अभी ₹99,999 है, जबकि इसकी लिस्टेड MRP ₹1,34,999 है। खास बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर और कैशबैक का फायदा उठाकर इसकी प्रभावी कीमत ₹74,150 तक आ सकती है।
Amazon की लिस्टिंग में एक एलिजिबल पुराने स्मार्टफोन के लिए ₹20,850 तक की एक्सचेंज वैल्यू दिखाई गई है। एक्सचेंज स्क्रीन पर अभी 128GB स्टोरेज और बिना किसी डैमेज वाले Apple iPhone 13 को चुनने पर ₹20,850 तक की एक्सचेंज वैल्यू दिख रही है। हालांकि, असल वैल्यू फोन के मॉडल, स्टोरेज क्षमता और कंडीशन के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।
डील का हिसाब देखें तो ₹99,999 की कीमत में से अधिकतम ₹20,850 का एक्सचेंज बेनिफिट घटाने पर फोन की प्रभावी कीमत ₹79,149 रह जाती है। इसके बाद अगर आपको उपलब्ध ऑफर के तहत ₹4,999 तक का कैशबैक मिलता है, तो इसकी प्रभावी कीमत घटकर ₹74,150 हो सकती है।
एक्सचेंज ऑफर का इस्तेमाल कैसे करें
Amazon के एक्सचेंज प्रोसेस में खरीदार को अपने पुराने फोन का ब्रांड, मॉडल, स्टोरेज क्षमता और उसकी हालत बतानी होती है। दिखाए गए उदाहरण में, चुना गया डिवाइस Apple iPhone 13 है जिसमें 128GB स्टोरेज है और यह "बिना किसी डैमेज" वाली कैटेगरी में है।
Amazon का कहना है कि अगर पुराना फोन चालू हालत में नहीं है, उसकी RAM, स्टोरेज या IMEI की जानकारी मेल नहीं खाती है, एक्सचेंज ऐप से वेरिफिकेशन फेल हो जाता है, या स्क्रीन लॉक या iCloud लॉक नहीं हटाया गया है, तो पिकअप के समय फोन को रिजेक्ट किया जा सकता है।
अगर फोन की हालत बताई गई जानकारी से मेल नहीं खाती है, तो भी Amazon के अनुसार खरीदार डिलीवरी एजेंट को अंतर की रकम देकर कुछ डिस्काउंट पा सकता है। वहीं, अगर पिकअप के समय पुराना फोन वेरिफिकेशन में फोल हो जाता है, तो भी एक्सचेंज की रकम चुकाकर एक्सचेंज डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता है।
Galaxy S24 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स
Amazon पर लिस्टेड Samsung Galaxy S24 Ultra में 6.8 इंच का डिस्प्ले दिया गया और यह Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर पर चलता है। इस मॉडल में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है।
कैमरे की बात करें तो Galaxy S24 Ultra में 200MP का मेन कैमरा मिलता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा, यह स्मार्टफोन Galaxy AI फीचर्स को भी सपोर्ट करता है और इसके साथ 1 साल की वारंटी मिलती है।
Amazon पर फोन के साथ 10 दिन की सर्विस सेंटर रिप्लेसमेंट, फ्री डिलीवरी और पे-ऑन-डिलीवरी जैसे फायदे भी दिए गए हैं।
बता दें कि ₹99,999 की कीमत वाले Galaxy S24 Ultra पर पहले से ही डिस्काउंट मिल रहा है, और एक्सचेंज व कैशबैक ऑफर के साथ इसकी असल कीमत ₹74,150 तक कम हो सकती है। हालांकि, ₹74,150 की कीमत पूरी ₹20,850 की एक्सचेंज वैल्यू और ज्यादा से ज्यादा ₹4,999 का कैशबैक मिलने पर ही लागू होगी, इसलिए खरीदारों को चेकआउट के समय फाइनल ऑफर जरूर देख लेना चाहिए।