Samsung Galaxy S25 FE Launch: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, Samsung ने आज अपना नया स्मार्टफोन Galaxy S25 FE को भारत और ग्लोबल मार्के में लॉन्च कर दिया है। इस फोन में कंपनी की तरफ से 6.7 इंच की डिस्प्ले, 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और Exynos 2400 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा, फोन में 8GB तक RAM दी गई है। अब आइए इसके फीचर और कीमत के बारे में डिटेल में जानते हैं।
