Flipkart पर Samsung Galaxy S25 Ultra हुआ सस्ता, मिल रहा ₹22,800 तक का भारी डिस्काउंट, जानें कीमत

Samsung Galaxy S25 Ultra: Flipkart इस समय Samsung Galaxy S25 Ultra पर जबरदस्त डिस्काउंट दे रहा है। इस फोन में आपको AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और 5,000 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके अलावा, इसमें क्वाड कैमरा, शार्प डिजाइन और S Pen सपोर्ट देखने को मिल सकता है।

अपडेटेड Dec 24, 2025 पर 11:32 AM
Story continues below Advertisement
Flipkart पर Samsung Galaxy S25 Ultra हुआ सस्ता, मिल रहा ₹22,800 तक का भारी डिस्काउंट

Samsung Galaxy S25 Ultra: अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, जो आपको शानदार कैमरा और लंबा बैटरी बैकअप दे तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, Flipkart इस समय Samsung Galaxy S25 Ultra पर जबरदस्त डिस्काउंट दे रहा है। इस फोन में आपको AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और 5,000 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके अलावा, इसमें क्वाड कैमरा, शार्प डिजाइन और S Pen सपोर्ट देखने को मिल सकता है। अब चलिए Galaxy S25 Ultra पर मिलने वाले ऑफर, कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं।

Samsung Galaxy S25 Ultra पर डिस्काउंट ऑफर

Flipkart पर Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत 1,07,183 रुपये है, जबकि डिवाइस को 1,29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। यानी आपको इस फोन पर 22,816 रुपये तक का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है। ग्राहक इस फोन को 3,769 प्रति माह से शुरू होने वाली नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकते हैं। Axis Bank Flipkart डेबिट कार्ड और Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड पर भी कंपनी 5% तक का कैशबैक दे रही है।


इसके अलावा, अगर आपके पास पुराना फोन है तो आप उसे एक्सचेंज करके 57,400 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे की यह वैल्यू फोन की वर्किंग कंडीशन पर डिपेंड करेगा। इसके साथ ही Flipkart इस फोन पर एक्स्ट्रा पैसे देकर एक्सटेंडेड वारंटी और अन्य ऐड-ऑन भी ऑफर कर रहा है।

Samsung Galaxy S25 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स

Galaxy S25 Ultra पर 6.9-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस फोन में पावरफुल Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है, जो 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज के साथ आता है। इसके अलावा, फोन में 5,000 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।

कैमरे की बात करें तो इस Galaxy S25 Ultra में शानदार 200MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड, 50MP पेरिस्कोप और 10MP टेलीफोटो लेंस के साथ 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट मिलता है। सेल्फी और वीडियो का लिए लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Amazon पर Vivo X200 हुआ सस्ता, मिल रहा ₹14,500 तक का भारी डिस्काउंट, जानें कीमत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।