Get App

Samsung Galaxy S26 Ultra भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और बहुत कुछ

Samsung Galaxy S26 Ultra: साउथ कोरिया की टेक कंपनी Samsung अगले महीने Samsung Galaxy S26 सीरीज लॉन्च करने वाली है। ताजा लीक के अनुसार, इस सीरीज में तीन स्मार्टफोन शामिल होंगे: Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 15, 2026 पर 4:04 PM
Samsung Galaxy S26 Ultra भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और बहुत कुछ
Samsung Galaxy S26 Ultra भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और बहुत कुछ

Samsung Galaxy S26 Ultra: साउथ कोरिया की टेक कंपनी Samsung अगले महीने Samsung Galaxy S26 सीरीज लॉन्च करने वाली है। ताजा लीक के अनुसार, इस सीरीज में तीन स्मार्टफोन शामिल होंगे: Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra। जाहिर है, अल्ट्रा मॉडल सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा है, क्योंकि इसके डिस्प्ले, कैमरा अपग्रेड और चार्जिंग स्पीड के बारे में शुरुआती जानकारी सामने आ चुकी है। तो चलिए फिर Samsung Galaxy S26 Ultra के बारे में डिटेल में जानते हैं।

Samsung Galaxy S26 Ultra: स्पेसिफिकेशन्स

लीक्स से पता चलता है कि Samsung Galaxy S26 Ultra में 6.9 इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 nits तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा। फोन में पावर देने के लिए Qualcomm’s के Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो शायद Galaxy डिवाइसेज के लिए खास तौर पर ट्यून किया गया होगा। मेमोरी की बात करें तो इसमें 16GB तक की RAM और 1TB तक की स्टोरेज की सुविधा दी जा सकती है, जिससे यह पावर यूजर्स के लिए भी बेहतरीन विकल्प होगा।

Samsung Galaxy S26 Ultra में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 200MP का मेन प्राइमरी सेंसर होगा। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 5x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP का टेलीफोटो कैमरा और एक अतिरिक्त 10MP का सेंसर भी हो सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो, फोन में शुरुआत से ही Android 16 पर आधारित One UI 8.5 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें