Vivo V70 Series: Vivo जल्द ही अपने V सीरीज का अगला जनरेशन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। लेकिन इस बार चीनी फोन निर्माता कंपनी एक अलग तरीका अपना रही है। स्मार्टप्रिक्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, Vivo दो डिवाइस लॉन्च करेगी – स्टैंडर्ड V70 और एक नया V70 Elite मॉडल। इसके अलावा, V70 का एक FE वेरिएंट भी बाद में लॉन्च किया जा सकता है।
Vivo V70 और V70 Elite में कैमरा अपग्रेड
रिपोर्ट के अनुसार, Vivo इस साल V70 और V70 Elite में Sony का बड़ा इमेज सेंसर लाने की योजना बना रहा है। ये सेंसर Zeiss लेंस के साथ मिलकर बेहतर लाइट सेंसिटिविटी और साफ क्वालिटी प्रदान करेंगे। इसके साथ ही, Vivo इमेज प्रोसेसिंग में भी सुधार कर सकता है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि कैमरा हार्डवेयर को Vivo के अपने AI-आधारित इमेज प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी से सपोर्ट मिलेगा, जो मुश्किल रोशनी वाले हालात में भी अच्छी फोटो लेने में मदद करेगी।
हालांकि, कैमरा सेटअप की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। जानकारी के लिए बता दें कि मौजूदा Vivo V60 में 50MP का Sony IMX766 मेन कैमरा, 50MP का Sony IMX882 3x टेलीफोटो कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है।
Vivo V70 सीरीज के बारे में और क्या जानकारी है?
परफॉर्मेंस की बात करें तो, V70 Elite में V-सीरीज के स्मार्टफोन में अब तक का सबसे पावरफुल Qualcomm चिपसेट होने की उम्मीद है। वहीं, मौजूदा Vivo V60 में Snapdragon 7 Gen 4 SoC लगा था।
हालांकि, कई डिटेल्स अभी भी सामने नहीं आए हैं, लेकिन पहले की अफवाहों में कहा गया था कि स्टैंडर्ड Vivo V70, Vivo S50 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। अगर यह सही है, तो इसका मतलब होगा कि इसमें 6.59 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 SoC और 16GB तक RAM मिल सकता है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो, V70 और V70 Elite इस सीरीज के पहले स्मार्टफोन होंगे जिनमें Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पहले से इंस्टॉल होगा।
Vivo V70 सीरीज की लॉन्चिंग और संभावित कीमत
रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo V70 सीरीज को भारत में फरवरी के मध्य लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, तीसरे मॉडल Vivo V70 FE के इस साल के बाद में लॉन्च होने की उम्मीद है।
भारत में Vivo V70 और V70 Elite की कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि, कीमत में थोड़ी बढ़ोतरी की उम्मीद की जा सकती है। उदाहरण के लिए, Vivo V60 को भारत में 36,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।