Samsung Galaxy S27 Ultra अगले साल यानी 2027 में लॉन्च हो सकता है, जिसको लेकर काफी समय से लीक्स और अफवाहें सामने आ रही हैं। माना जा रहा है कि यह डिवाइस Samsung Galaxy S27 और Samsung Galaxy S27 Plus के साथ आएगा। हालांकि, इसके बारे में बहुत ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इसके लीक डिटेल्स से काफी कुछ पता चला है। अब आइए इसके अनुमानित फीचर्स और कीमते के बारे में डिटेल में जानते हैं।
Samsung Galaxy S27 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स और कैमरा
Samsung Galaxy S27 Ultra में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.9-इंच का AMOLED 2X डिस्प्ले हो सकता है। अनुमान है कि यह डिवाइस आने वाले Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसमें 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी।
चीन के मशहूर टिप्सटर 'डिजिटल चैट स्टेशन' के लीक्स के अनुसार, यह प्रोसेसर 2nm प्रोसेस पर बनाया जाएगा। यह भी कहा जा रहा है कि फोन की मोटाई 7.9mm होगी और इसमें Galaxy S Pen का सपोर्ट भी मिलेगा। अफवाहें हैं कि फोन में 7000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी होगी, जो कम से कम 65W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
कैमरे की बात करें तो Samsung Galaxy S27 Ultra में पीछे की तरफ चार कैमरों का सेटअप हो सकता है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) वाला 200MP का मेन कैमरा, 50MP का टेलीफोटो कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 10MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। इसके अलावा, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, इस फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
भारत में Samsung Galaxy S27 Ultra के लॉन्च टाइमलाइन और कीमत
Samsung Galaxy S27 Ultra फरवरी 2027 की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है। इसके अलावा, लीक से पता चलता है कि इसके 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत ₹1,41,999 से ₹1,46,999 के बीच हो सकती है।