Samsung Galaxy Tab S10 Lite: अगर आप टैब खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए हैं। दरअसल, Samsung ने भारत में अपना Galaxy Tab S10 Lite टैब लॉन्च कर दिया है। ये उन लोगों के लिए बनाया गया है जो बड़ी स्क्रीन पर इंटरटेनमेंट, पढ़ाई, नोट्स बनाने और काम करना चाहते हैं। इस टैब में कंपनी का इन-हाउस Exynos 1380 चिपसेट दिया गया है। नया Android टैबलेट तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन्स में आता है और इसके साथ बॉक्स में S Pen भी मिलता है। Samsung Galaxy Tab S10 Lite में 10.9-इंच का डिस्प्ले है, जिसमें 600 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। इस टैब के रियर में 8MP का कैमरा और फ्रंट में 5MP का कैमरा दिया गया है। अब आइए जानते हैं इसके फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में।
