Get App

Samsung Galaxy Tab S11 Ultra: Samsung का ये टैबलेट जल्द होगा लॉन्च, 14.6-Inch की डिस्प्ले के साथ मिल सकते हैं कई बेहतरीन फीचर्स, जानें कीमत

Samsung Galaxy Tab S11 Ultra: Samsung अपने अगले फ्लैगशिप टैबलेट Galaxy Tab S11 Ultra को लेकर सुर्खियों में है और इसके रेंडर्स ने एक बार फिर से टेक वर्ल्ड में हलचल मचा दी है। कहा जा रहा है कि यह टैबलेट Galaxy Tab S10 Ultra का अपग्रेडेड वर्जन होगा।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Aug 22, 2025 पर 12:12 PM
Samsung Galaxy Tab S11 Ultra: Samsung का ये टैबलेट जल्द होगा लॉन्च, 14.6-Inch की डिस्प्ले के साथ मिल सकते हैं कई बेहतरीन फीचर्स, जानें कीमत
Samsung Galaxy Tab S11 जल्द हो सकता है लॉन्च

Samsung Galaxy Tab S11 Ultra: Samsung अपने अगले फ्लैगशिप टैबलेट Galaxy Tab S11 Ultra को लेकर सुर्खियों में है और इसके रेंडर्स ने एक बार फिर से टेक वर्ल्ड में हलचल मचा दी है। कहा जा रहा है कि यह टैबलेट Galaxy Tab S10 Ultra का अपग्रेडेड वर्जन होगा, लेकिन इस बार इसमें डिजाइन और फीचर्स दोनों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

लीक हुई रिपोर्ट्स और रेंडर्स से पता चलता है कि Galaxy Tab S11 Ultra में 14.6-Inch का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। ये टैबलेट Galaxy Tab S10 Ultra से पतला हो सकता है, जिससे इसका लुक और भी प्रीमियम लगेगा। फ्रंट पर इस बार डुअल कैमरा सेटअप की बजाय छोटा टीयरड्रॉप नॉच होगा, जिसमें एक सिंगल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। अब आइए Galaxy Tab S11 Ultra के लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में डिटेल में जानते है।

Samsung Galaxy Tab S11 Ultra के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

  • WinFuture द्वारा पब्लिश किए गए रेंडर्स बताते हैं कि Galaxy Tab S11 Ultra में 14.6-inch OLED डिस्प्ले हो सकता है और यह Galaxy Tab S10 Ultra से पतला आ सकता है। इसमें थोड़े पतले बेजल्स और राउंडेड कॉर्नर्स भी नजर आएंगे। यह टैबलेट ग्रे कलर वेरिएंट में आ सकता है।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें