Samsung ने अपने Galaxy Unpacked 2026 इवेंट में सिर्फ फोल्डेबल फोन (Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Fold 8 Ultra और Galaxy Z Flip 8) ही लॉन्च नहीं किए, बल्कि इस दक्षिण कोरियाई कंपनी ने दो नई स्मार्टवॉच - Galaxy Watch Ultra 2 और Galaxy Watch 9 को भी पेश किया है। जहां एक तरफ Galaxy Watch Ultra 2 को उन यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो ज्यादा ब्राइट डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और मजबूत बनावट वाली स्मार्टवॉच चाहते हैं, वहीं दूसरी तरफ Galaxy Watch 9 नए AI-पावर्ड वेलनेस टूल्स के साथ रोजाना की हेल्थ ट्रैकिंग पर फोकस करती है।
