Amazon Great Freedom Festival Sale 2025 में कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, होम अप्लायंस पर छूट मिल रही है। लेकिन इस बार के सेल में सबसे ज्यादा चर्चा में रही स्मार्टफोन्स की प्राइस में हो रही कटौती की। अगर आप नया फोन खरीदने या फिर एक्सचेंज करने की सोच रहे हैं तो यह अच्छा मौका है। क्योंकि इस Festival Sale में बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं। तो आइए जानते हैं इस सेल की सबसे डील के बारे में।
इस सेल की सबसे बड़ी डील्स में से एक है Samsung Galaxy Z Fold 6, जिस पर 40,000 रुपये तक की भारी छूट मिल रही है। यह फोन Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 7.6-इंच का मेन डिस्प्ले और 6.3-इंच की कवर स्क्रीन है। आइए जानते हैं स्मार्टफोन पर मिल रही छूट और स्पेसिफिकेशन के बारे में।
Samsung Galaxy Z Fold 6 पर Amazon की डील
Samsung Galaxy Z Fold 6 की भारत में शुरुआती कीमत 1,64,999 रुपये थी। लेकिन ये फोल्डेबल फोन Amazon पर 1,24,999 रुपये में मिल रहा है। यानी Galaxy Z Fold 6 पर सीधे 40,000 रुपये की छूट मिल रही है। वहीं, अगर आप पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं तो आपकी और भी ज्यादा बचत हो सकती है। ये कीमत 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए है।
Samsung Galaxy Z Fold 6 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Samsung Galaxy Z Fold 6 में 7.6-इंच का मेन डिस्प्ले और 6.3-इंच की कवर स्क्रीन दी गई है। दोनों ही डिस्प्ले Dynamic AMOLED 2X पैनल हैं और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं। फोन में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोल्डेबल स्मार्टफोन वायरलेस चार्जिंग और प्रॉपराइट्री फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।
Galaxy Z Fold6 फोन Android 14 पर ऑपरेट होता है और इसमें 256GB इनबिल्ट स्टोरेज है। यह एक ड्यूल सिम (GSM और GSM) मोबाइल है जो नैनो सिम और नैनो सिम कार्ड्स के साथ आता है। Galaxy Z Fold6 का डायमेंशन 153.30 x 132.60 x 5.60mm (height x width x thickness) और वजन 239.00 ग्राम है। इसके अलावा फोन में 4400mAh की डुअल बैटरी दी गई है, जो 25W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
कैमरा की बात कर तो फोटोग्राफी के लिए Galaxy Z Fold 6 में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 10MP का टेलीफोटो शूटर शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें 10MP का फ्रंट कैमरा भी है।