Samsung ने लॉन्च किया सस्ता Galaxy A07s, 50MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी से है लैस, जानें कीमत

साउथ कोरिया की टेक कंपनी Samsung ने चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में अपना नया बजट स्मार्टफोन, Samsung Galaxy A07s लॉन्च किया है। यह नया Samsung स्मार्टफोन अब कंपनी की वेबसाइट पर तीन कलर ऑप्शन और दो RAM व स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में खरीदने के लिए उपलब्ध है।

अपडेटेड Sep 08, 2026 पर 4:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Samsung ने लॉन्च किया सस्ता Galaxy A07

साउथ कोरिया की टेक कंपनी Samsung ने चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में अपना नया बजट स्मार्टफोन, Samsung Galaxy A07s लॉन्च किया है। यह नया Samsung स्मार्टफोन अब कंपनी की वेबसाइट पर तीन कलर ऑप्शन और दो RAM व स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में खरीदने के लिए उपलब्ध है। बता दें कि Galaxy A07s में MediaTek Helio G सीरीज का चिपसेट और 5,000mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा, फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा शामिल है। साथ ही, इसमें 6.7-इंच की HD+ टचस्क्रीन है, जो 90Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है।

Samsung Galaxy A07s की कीमत और उपलब्धता

Samsung Galaxy A07s के बेस वेरिएंट (4GB RAM और 64GB स्टोरेज) की कीमत JOD 119 (लगभग ₹16,000) से शुरू होती है। वहीं, टॉप-एंड 4GB + 128GB RAM और स्टोरेज वाले कॉन्फिगरेशन की कीमत JOD 149 (लगभग ₹20,000) है।


फिलहाल, यह हैंडसेट अभी जॉर्डन में Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। Samsung Galaxy A07s Black, Green, और Light Violet कलर ऑप्शन में मिल रहा है।

Samsung Galaxy A07s के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Samsung Galaxy A07s एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है, जो Android 16 पर आधारित One UI पर चलता है। कंपनी ने इस हैंडसेट के लिए 6 OS अपग्रेड देने का वादा किया है। इसमें 6.7-इंच का HD+ (720 x 1,600 पिक्सल) PLS LCD टचस्क्रीन है, जो 90Hz तक का रिफ्रेश रेट और 16.7 मिलियन कलर्स देता है। टेक कंपनी का दावा है कि यह हैंडसेट धूल और पानी की छींटों से बचाव के लिए IP54 रेटिंग के साथ आता है।

इस नए Samsung फोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G99+ चिपसेट दिया गया है, जिसमें 2.0GHz की स्पीड वाले 6 एफिशिएंसी कोर और 2.2GHz की पीक क्लॉक स्पीड वाले दो परफॉर्मेंस कोर हैं। इसके अलावा, फोन में 4GB RAM और 128GB तक की ऑनबोर्ड स्टोरेज है, जिसे माइक्रो-SD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो Samsung Galaxy A07s में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP (f/1.8) का प्राइमरी कैमरा है, जो ऑटोफोकस और 10x तक डिजिटल जूम की सुविधा देता है। फोन में 2MP (f/2.4) का रियर डेप्थ सेंसर भी है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए Samsung Galaxy A07s में 8MP (f/2.0) का कैमरा दिया गया है। यह फोन 30 fps तक 1080p रिजॉल्यूशन वाले वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

इस फोन में 5,000mAh की बैटरी है, जो USB Type-C पोर्ट के जरिए वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.3, GPS, GLONASS, BeiDou, Galileo और QZSS का सपोर्ट भी मिलता है। इसमें मौजूद सेंसर की लिस्ट में एक्सेलेरोमीटर, सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। इसका साइज 167.4 x 77.4 x 7.6mm है और वजन लगभग 188g है।

यह भी पढ़ें: iQOO 16 सितंबर में होगा लॉन्च, जानें डिस्प्ले, कैमरा, प्रोसेसर सहित और क्या मिलेगा खास

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।