Get App

Sennheiser ACCENTUM Open: Sennheiser ने भारत में लॉन्च किए नए ईयरबड्स, 9,990 रुपये है कीमत

Sennheiser ACCENTUM Open: ऑडियो सेगमेंट के जानेमाने ब्रैंड सेनहाइजर ने अपने नए वायरलैस ईयरबड्स Sennheiser ACCENTUM Open को भारत में लॉन्‍च किया है। ये ओपन-ईयर ईयरबड्स हैं, जिन्‍हें हाई क्‍वॉलिटी साउंड देने के लिए लाया गया है। कंपनी का दावा है कि इन्‍हें कान में लगाने के बाद यूजर को बेहतर कम्‍फर्ट मिलेगा।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Aug 13, 2025 पर 1:15 PM
Sennheiser ACCENTUM Open: Sennheiser ने भारत में लॉन्च किए नए ईयरबड्स, 9,990 रुपये है कीमत
Sennheiser ACCENTUM Open ईयरबड्स भारत में लॉन्च

Sennheiser ACCENTUM Open: अगर आप ईयरबड्स खरीदने की सोच रहे हैं और आपको समझ नहीं आ रहा है की कौन सा ईयरबड्स खरीदें जिसकी साउंड क्वालिटी बेहतरीन हो तो यह खबर आपके लिए अच्छी साबित हो सकती है। दरअसल, ऑडियो सेगमेंट के जानेमाने ब्रैंड सेनहाइजर ने अपने नए वायरलैस ईयरबड्स Sennheiser ACCENTUM Open को भारत में लॉन्‍च किया है। ये ओपन-ईयर ईयरबड्स हैं, जिन्‍हें हाई क्‍वॉलिटी साउंड देने के लिए लाया गया है। कंपनी का दावा है कि इन्‍हें कान में लगाने के बाद यूजर को बेहतर कम्‍फर्ट मिलेगा और कनेक्‍ट‍िविटी में भी कोई रुकावट नहीं आएगी। इसमें ओपन-ईयर डिजाइन और 11mm डायनामिक ट्रांसड्यूसर दिया गया है। अब आइए जानते हैं इसके स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।

Sennheiser Accentum Open के स्पेसिफिकेशन्स

  • कंपनी का नया TWS हेडसेट एर्गोनॉमिक स्टेम डिजाइन के साथ आता है। इनमें 11 mm के डायनैमिक ट्रांसड्यूसर हैं, जो ईयर कैनाल के बाहर इस तरह से फ‍िट हो जाते हैं कि पूरा कम्‍फर्ट मिलता है। दावा है कि ये ईयरबड्स कानों को थकाए बिना बैलेंस साउंड देते हैं, जिससे कई घंटों तक म्‍यूजिक सुनना आसान हो जाता है। दोनों ईयरफोन्स में डुअल बीम फॉर्मिंग माइक्रोफोन हैं और ये AI-बेस्ड नॉइज रिडक्शन ऑफर करते हैं। ईयरफोन्स का फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स रेंज 25Hz से 15kHz और स्पीकर सेंसिटिविटी 109dB है।
  • Sennheiser के Accentum Open ईयरफोन्स में ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी दी गई है, जो SBC और AAC ब्लूटूथ कोडेक्स को सपोर्ट करती है। इसमें मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी फीचर मौजूद है, जिससे आप हेडसेट को एक साथ दो डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं। कॉल्स रिसीव करने या प्लेलिस्ट कंट्रोल करने के लिए स्टेम पर टच कंट्रोल्स दिए गए हैं। इसके अलावा, इसमें स्मार्ट पॉज फीचर भी है, जो ईयरबड को कान से हटाते ही प्लेबैक को अपने-आप रोक देता है।
  • ईयरफोन्स को IPX4 रेटिंग दी गई है, जो इन्हें स्प्लैश रेजिस्टेंट बनाती है। सेनहाइजर ने हर ईयरबड में 36mAh की बैटरी और चार्जिंग केस में 400mAh की बैटरी दी है, जो USB Type-C वायर्ड और Qi वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि ये ईयरफोन्स सिंगल चार्ज में 6.5 घंटे का बैटरी बैकअप देते हैं और चार्जिंग केस के साथ कुल 28 घंटे तक का। सिर्फ 10 मिनट चार्ज करके इन ईयरबड्स को डेढ़ घंटे यूज किया जा सकता है। वजन की बात करें तो ईयरबड्स का वजन 4.35 ग्राम है और चार्जिंग केस का वजन 29.3 ग्राम है।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें