अब शॉपिंग करो, Netflix फ्री में देखो! Flipkart की इस नई ट्रिक से बिना सब्सक्रिप्शन मिलेगा मोबाइल प्लान

Flipkart Netflix Offer: अगर आपसे कहा जाए कि आप Netflix पर टीवी शो, मूवी या वेब सीरीज फ्री में देख सकते हैं, इसके लिए आपको कोई भी चार्ज नहीं देना पड़ेगा, तो शायद आपको यह बात अजीब लगे सकती है। लेकिन यह सच है। दरअसल, Flipkart ने Netflix के साथ मिलकर एक पार्टनरशिप की घोषणा की है।

अपडेटेड Jul 31, 2026 पर 7:31 PM
Flipkart Plus मेंबर्स को मिलेगा फ्री Netflix मोबाइल प्लान

Flipkart Netflix Offer: अगर आपसे कहा जाए कि आप Netflix पर टीवी शो, मूवी या वेब सीरीज फ्री में देख सकते हैं, इसके लिए आपको कोई भी चार्ज नहीं देना पड़ेगा, तो शायद आपको यह बात अजीब लगे सकती है। लेकिन यह सच है। दरअसल, Flipkart ने Netflix के साथ मिलकर एक पार्टनरशिप की घोषणा की है। इसके तहत Flipkart Plus मेंबर अब प्लेटफॉर्म पर सामान्य खरीदारी करके हर महीने Netflix Mobile Plan पा सकेंगे। यह सुविधा 1 अगस्त से शुरू होगी और इसके लिए अलग से Netflix का सब्सक्रिप्शन खरीदने या रिचार्ज करने की जरूरत नहीं होगी।

इस प्रोग्राम के तहत, Flipkart Plus मेंबर्स को एक कैलेंडर महीने में कम से कम ₹299 की कीमत वाले चार क्वालिफाइंग ऑर्डर पूरे करने होंगे। ये खरीदारी Flipkart, Flipkart Grocery और Flipkart Minutes पर की जा सकती है। जैसे ही ग्राहक अपनी चौथी योग्य खरीदारी पूरी कर लेंगे, उन्हें अगले 30 दिनों के लिए Netflix Mobile Plan मिल जाएगा।

Flipkart ऐप में एक्टिवेट होगा प्लान


इस प्लान को Flipkart ऐप में ही एक्टिवेट किया जा सकेगा और इसके लिए कोई अतिरिक्त पेमेंट भी नहीं करना पड़ेगा। हालांकि, 30 दिन की अवधि खत्म होने के बाद, ग्राहकों को अगले महीने फिर से यह फायदा पाने के लिए चार योग्य खरीदारी करनी होंगी।

ध्यान दें कि, जो ग्राहक अभी Flipkart Plus का हिस्सा नहीं हैं, वे 12 महीनों में 15 ऑर्डर पूरे करके इसके सदस्य बन सकते हैं। मेंबरशिप के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होता है।

शॉपिंग और एंटरटेनमेंट का मजा आएगा एक साथ

कंपनियों ने कहा कि इस पार्टनरशिप का मकसद शॉपिंग रिवॉर्ड और डिजिटल एंटरटेनमेंट को एक साथ जोड़ना है। Flipkart के अनुसार, कई ग्राहक पहले से ही हर महीने ग्रोसरी, रोजाना की जरूरी चीजों और क्विक कॉमर्स के तहत कई ऑर्डर देते हैं, जिससे रोजाना की खरीदारी के जरिए रिवॉर्ड पाना आसान हो जाता है।

जान ले कि यह ऑफर Flipkart के पूरे इकोसिस्टम में उपलब्ध है, जिसमें इसकी ग्रोसरी और क्विक कॉमर्स सर्विस भी शामिल हैं। जो यूजर इसके लिए योग्य होंगे, वे मोबाइल प्लान के जरिए Netflix की भारतीय और इंटरनेशनल फिल्मों और सीरीज का मजा ले सकेंगे।

Flipkart और Netflix के अधिकारियों ने क्या कहा?

इस पार्टनरशिप पर बात करते हुए, Flipkart में CFO और SVP (स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप) रवि अय्यर ने कहा कि यह पहल ग्राहकों की मौजूदा शॉपिंग आदतों पर आधारित है और इसमें इनाम के तौर पर एंटरटेनमेंट को भी जोड़ा गया है।

वहीं, Netflix में APAC पार्टनरशिप - बिजनेस डेवलपमेंट के वाइस प्रेसिडेंट लॉरेंट उगुएन ने कहा कि यह सहयोग भारत में कंपनी की पहली ई-कॉमर्स पार्टनरशिप है और इसे रोजमर्रा की उपभोक्ता आदतों के जरिए Netflix को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए डिजाइन किया गया है।

बता दें कि यह पार्टनरशिप Flipkart Plus सदस्यों के लिए एक नया लॉयल्टी फायदा है, जो बार-बार की जाने वाली शॉपिंग एक्टिविटी को महीने के स्ट्रीमिंग सब्सक्रिप्शन से जोड़ती है।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy F70 Pro 5G की एंट्री जल्द! 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और Snapdragon चिप से होगा लैस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।