Starlink India Satellite Internet Launch: अमेरिकी अरबपति Elon Musk की कंपनी स्टारलिंक (Starlink) भारत में हाई-स्पीड सैटेलाइट इंटरनेट सेवा (Satcom) शुरू करने से पहले तेजी से अपना इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रही है। कंपनी ने देशभर में 9 गेटवे अर्थ स्टेशन लगाने का प्लान बनाया है, जिनमें मुंबई, नोएडा, चंडीगढ़, हैदराबाद, कोलकाता और लखनऊ जैसे बड़े शहर शामिल हैं। यह कदम भारत में तेज़ और भरोसेमंद इंटरनेट कनेक्टिविटी के नए युग की शुरुआत का संकेत देता है।
