Get App

Tecno Camon Slim जल्द होगा लॉन्च, टीजर में दिखा प्रीमियम डिजाइन और स्मार्ट फीचर्स

चीनी स्मार्टफोन कंपनी ने शुक्रवार को कुछ शुरुआती अटकलों के बाद कन्फर्म किया है कि Tecno Camon Slim जल्द ही लॉन्च होगा। ब्रांड ने सोशल मीडिया पर टीजर भी पोस्ट किए हैं, जिनसे फोन के डिजाइन के बारे में पता चलता है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jun 20, 2026 पर 5:11 PM
Tecno Camon Slim जल्द होगा लॉन्च, टीजर में दिखा प्रीमियम डिजाइन और स्मार्ट फीचर्स
Tecno Camon Slim की लॉन्च डेट कन्फर्म

चीनी स्मार्टफोन कंपनी ने शुक्रवार को कुछ शुरुआती अटकलों के बाद कन्फर्म किया है कि Tecno Camon Slim जल्द ही लॉन्च होगा। ब्रांड ने सोशल मीडिया पर टीजर भी पोस्ट किए हैं, जिनसे फोन के डिजाइन के बारे में पता चलता है। बता दें कि Tecno Camon Slim कई कलर ऑप्शन में आएगा और इसके पीछे पिल (कैप्सूल) शेप का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो फोन की बॉडी के साथ लगभग फ्लैट दिखाई देता है। ऐसी चर्चा है कि यह MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट पर चलेगा। वहीं, इसके नाम से ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि Tecno Camon Slim का डिजाइन काफी पतला और हल्का होगा।

21 जून को Tecno Camon Slim के लॉन्च होने की उम्मीद

Tecno ने X और Instagram पर नए टीजर के ज़रिए घोषणा की है कि Tecno Camon Slim जल्द ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। एक टीजर वीडियो में तीन दिन का काउंटडाउन दिखाया गया है, जिससे पता चलता है कि लॉन्च इवेंट 21 जून को होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें