जल्दा आएगा GTA 6 का गेमप्ले ट्रेलर! फैंस को मिल सकते हैं कई बड़े सरप्राइज

GTA 6 Gameplay Trailer: GTA 6 के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। Rockstar Games ने प्री-ऑर्डर की तारीखें कन्फर्म कर दी हैं और इसकी कीमत भी जल्द पता चल जाएगी। अब फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार GTA 6 के तीसरे ट्रेलर का है।

अपडेटेड Jun 20, 2026 पर 4:40 PM
जल्दा आएगा GTA 6 का गेमप्ले ट्रेलर!

GTA 6 Gameplay Trailer: GTA 6 के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। Rockstar Games ने प्री-ऑर्डर की तारीखें कन्फर्म कर दी हैं और इसकी कीमत भी जल्द पता चल जाएगी। अब फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार GTA 6 के तीसरे ट्रेलर का है। कई लोगों का मानना है कि 25 जून 2026 को प्री-ऑर्डर की जानकारी के साथ ही तीसरा ट्रेलर रिलीज होगा। वहीं, DarkViperAU नाम के एक YouTuber ने अपने एक वीडियो में बताया है कि GTA 6 के लिए ट्रेलर 3 के बजाय सीधे गेमप्ले दिखाने वाला वीडियो आएगा। अब, हमें नहीं पता कि इस बात में कितनी सच्चाई है, लेकिन अगर ट्रेलर 3 आता भी है, तो भी यह लगभग तय है कि उसके बाद गेमप्ले जरूर दिखाया जाएगा।

GTA 6 के गेमप्ले के खुलासे में उन कई फीचर्स पर भी ध्यान दिया जाएगा जिनके बारे में लीक और अफवाहों में काफी चर्चा हुई है। उम्मीद है कि इस बार गेम में हमें ऐसी इमारतें देखने को मिलेंगी जिनमें अंदर जाया जा सके और हमारे मुख्य किरदारों को शॉपिंग करते हुए भी देखा जा सकेगा। लीक में इन फीचर्स की काफी चर्चा हुई थी। इसके अलावा, हमें गाड़ियों के मैकेनिक्स की झलक भी मिल सकती है और यह अंदाजा भी लग सकता है कि GTA 5 के मुकाबले इस बार क्या बदलाव हो रहे हैं।

इसके अलावा, उम्मीद है कि Rockstar Games हथियारों के मैकेनिक्स और उन हथियारों की लिस्ट भी दिखाएगा जो Vice Cityमें शामिल होंगे। कुछ अफवाहों के अनुसार, गेमप्ले के वीडियो में एक या आधा मिशन दिखाया जाएगा ताकि गेमर्स समझ सकें कि GTA 6 में चीजें कैसी होंगी। वहीं, अगर Rockstar गेम इन-गेम सोशल मीडिया फीचर या मुख्य किरदार Jason और Lucia के बीच रिलेशनशिप (Love Meter) जैसी चीजों की भी झलक दिखाती है, तो यह GTA 6 के फैंस के लिए किसी बोनस से कम नहीं होगा।


यह भी पढ़ें: भारत में Apple iPhone 18 Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स लीक, कीमत हो सकती है ज्यादा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।