Tecno Pova Curve 2 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 144Hz AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत

Tecno Pova Curve 2 5G: Tecno ने शुक्रवार को भारत में Tecno Pova Curve 2 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह फोन पिछले साल के Pova Curve 5G मॉडल का सक्सेसर है, जिसे मई 2025 में लॉन्च किया गया था। इस हैंडसेट में 4,500 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस वाली 144Hz कर्व्ड AMOLED स्क्रीन है।

अपडेटेड Feb 13, 2026 पर 3:30 PM
Story continues below Advertisement
Tecno Pova Curve 2 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 144Hz AMOLED डिस्प्ले

Tecno Pova Curve 2 5G: Tecno ने शुक्रवार को भारत में Tecno Pova Curve 2 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह फोन पिछले साल के Pova Curve 5G मॉडल का सक्सेसर है, जिसे मई 2025 में लॉन्च किया गया था। इस हैंडसेट में 4,500 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस वाली 144Hz कर्व्ड AMOLED स्क्रीन है। हैंडसेट में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट और 8GB RAM है। MediaTek Dimensity 2 5G में 8,000mAh की बैटरी है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Tecno Pova Curve 2 5G की भारत में कीमत और उपलब्धता

Tecno Pova Curve 2 5G की भारत में कीमत 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए 27,999 रुपये से शुरू होती है। यह 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट में भी उपलब्ध है, जिसकी कीमत 29,999 रुपये है। यह फोन 20 फरवरी को दोपहर 12 बजे Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।


यह हैंडसेट Storm Titanium, Melting Silver और Mystic Purple कलर में उपलब्ध है। लॉन्च ऑफर्स के तहत ग्राहक बैंक डिस्काउंट का भी फायदा उठा सकते हैं। जिसमें उन्हें 3,000 रुपये तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं।

Tecno Pova Curve 2 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (Nano + Nano) Tecno Pova Curve 2 5G Android 16 पर आधारित HiOS 16 पर चलता है। इसमें 6.78 इंच का Full HD+ (1,080 x 2,364 पिक्सल) कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz, स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.18 प्रतिशत और पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन है।

फोन में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट लगा है, साथ में 8GB RAM और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज है। अतिरिक्त स्टोरेज का उपयोग करके इंटरनल RAM को 16GB तक बढ़ाया जा सकता है। प्रोसेसर के साथ Arm G610 MC2 GPU दिया गया है।

कैमरे की बात करें तो Tecno Pova Curve 2 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा है। इस हैंडसेट का डायमेंशन 162.68 x 77.15 x 7.42mm है और इसका वजन 192 ग्राम है।

Tecno Pova Curve 2 5G में 8,000mAh की बैटरी है, जो 45W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके साथ बॉक्स में 45W का चार्जर भी दिया गया है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यह हैंडसेट 16.4 घंटे का वीडियो प्लेबैक, 35.7 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक, 48.1 घंटे का कॉलिंग टाइम और 1,133.1 घंटे का स्टैंडबाय टाइम दे सकता है।

यह भी पढ़ें: कितनी होगी भारत में iPhone 18 Pro की कीमत? जानें लॉन्च डेट, कैमरा और स्पेसिफिकेशन की पूरी डिटेल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।