Get App

6000mAh बैटरी के साथ आया Tecno Spark 50 Pro, मिलेगा 50MP Sony कैमरा और दमदार AI फीचर्स

Tecno ने अपना नया Spark 50 Pro स्मार्टफोन पेश किया है, जो मिड-रेंज सेगमेंट में कई दमदार फीचर्स के साथ आता है। इस फोन में MediaTek Helio G100 Ultimate प्रोसेसर, 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा और AI फीचर्स दिए गए हैं।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jun 16, 2026 पर 4:51 PM
6000mAh बैटरी के साथ आया Tecno Spark 50 Pro, मिलेगा 50MP Sony कैमरा और दमदार AI फीचर्स
6000mAh बैटरी के साथ आया Tecno Spark 50 Pro

Tecno ने अपना नया Spark 50 Pro स्मार्टफोन पेश किया है, जो मिड-रेंज सेगमेंट में कई दमदार फीचर्स के साथ आता है। इस फोन में MediaTek Helio G100 Ultimate प्रोसेसर, 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा और AI फीचर्स दिए गए हैं। इसके आलावा, इस फोन में 5600mAh (6000mAh) की डुअल सेल बैटरी दी गई है। कंपनी ने इस नए फोन को 5 कलर ऑप्शन में पेश किया है।

Tecno Spark 50 Pro फीचर और स्पेसिफिकेशन्स

Tecno Spark 50 Pro स्मार्टफोन में 6.78-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। यह फोन Android 16 पर आधारित HiOS 16 पर रन करेगा। इसके अलावा, इस फोन में MediaTek Helio G100 Ultimate चिपसेट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि AnTuTu में इस चिपसेट ने 550,000 का स्कोर किया है। फिलहाल RAM को लेकर डिटेल शेयर नहीं की गई है।

Tecno Spark 50 Pro AI फीचर्स से लैस है। इसमें Ella AI Agent, AI Health Assistant, AI Writing, AI Noise Cancellation, AI Eraser 2.0 और AI Extender मिलते हैं। कैमरे की बात करें तो, Tecno के इस स्मार्टफोन में 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसका सेंसर साइज 1/1.953-इंच है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसके अलावा, फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं, जो DTS साउंड सपोर्ट के साथ आते हैं, जिससे ऑडियो एक्सपीरियंस और भी बेहतर हो जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें