Amazon Great Indian Festival 2026 Sale: Amazon ने फेस्टीव सीजन से पहले साल की सबसे बड़ी सेल का ऐलान कर दिया है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने बताया है कि Amazon Great Indian Festival 2026 Sale 8 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंसेज, स्मार्टफोन समेत कई कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट मिलेगा। फिलहाल, Amazon ने अलग-अलग प्रोडक्ट्स पर मिलने वाली छूट की जानकारी नहीं दी है, लेकिन कंपनी ने इस सेल से जुड़ी कुछ अहम बातें जरूर बताई हैं।
Amazon Great Indian Festival 2026 Sale की तारीख और बैंक डिस्काउंट
Amazon ने बताया है कि Great Indian Festival 2026 Sale 8 अक्टूबर से शुरू होगी। इस सेल में ग्राहकों को बैंक ऑफर, एक्सचेंज बेनिफिट, नो-कॉस्ट EMI और कई दूसरे फायदे मिलेंगे। इसके अलावा, Prime मेंबर्स को कुछ चुनिंदा डील्स पर अतिरिक्त बचत का फायदा भी मिलेगा।
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के अनुसार, योग्य SBI डेबिट और क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को क्वालिफ़ाइंग ट्रांज़ैक्शन पर 10% की छूट मिल सकती है। साथ ही, यह ऑफर योग्य क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर भी लागू होगा। Amazon के मुताबिक, Prime मेंबर्स इस फेस्टिव सेल के दौरान 10% तक की अतिरिक्त बचत का फायदा भी उठा सकेंगे।
बता दें कि 'Great Indian Festival' के दौरान कई तरह की डील्स मिलेंगी। Amazon ने इस डील्स के तहत '8 PM डील्स', 'ब्लॉकबस्टर डील्स', 'टॉप 100 डील्स' और 'मेगा डील्स' जैसी कैटेगरीज की घोषणा की है। इसके अलावा, कंपनी 'Blockbuster Deals with Exchange' को भी प्रमोट कर रही है, जिसमें ग्राहक चुनिंदा प्रोडक्ट्स खरीदते समय डिस्काउंट के साथ-साथ एक्सचेंज का फायदा भी उठा सकते हैं।
वहीं, दूसरे ऑफर में Buy More Save More, Exchange Mela और Amazon Combos शामिल होंगे। साथ ही खरीदारों को Amazon Coupons, Freebie Central और Customers' Most Loved कैटेगरी के तहत दिखाए गए प्रोडक्ट्स भी ऑफर्स मिलेंगे।
इन सब के अलावा, Amazon कई प्रोडक्ट कैटेगरी में नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑप्शन भी देगा। कंपनी अपग्रेड ऑफर भी ला रही है, जिसमें नो-कॉस्ट EMI की शुरुआत 99 रुपये प्रति दिन से होगी। इन ऑफर्स में कौन-कौन से प्रोडक्ट शामिल होंगे और इनके नियम व शर्तें क्या होंगी, इसकी पूरी जानकारी सेल शुरू होने के करीब दी जा सकती है।