GTA 6 Gameplay Trailer: GTA 6 के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। Rockstar Games ने प्री-ऑर्डर की तारीखें कन्फर्म कर दी हैं और इसकी कीमत भी जल्द पता चल जाएगी। अब फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार GTA 6 के तीसरे ट्रेलर का है। कई लोगों का मानना है कि 25 जून 2026 को प्री-ऑर्डर की जानकारी के साथ ही तीसरा ट्रेलर रिलीज होगा। वहीं, DarkViperAU नाम के एक YouTuber ने अपने एक वीडियो में बताया है कि GTA 6 के लिए ट्रेलर 3 के बजाय सीधे गेमप्ले दिखाने वाला वीडियो आएगा। अब, हमें नहीं पता कि इस बात में कितनी सच्चाई है, लेकिन अगर ट्रेलर 3 आता भी है, तो भी यह लगभग तय है कि उसके बाद गेमप्ले जरूर दिखाया जाएगा।
