WhatsApp privacy tips: WhatsApp आजकल हमारी रोजमर्रा जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। इस मैसेजिंग ऐप का उपयोग जरूरी डेटा शेयरिंग, कॉलिंग और चैटिंग के लिए होता है। ऐसे में अगर आपकी चैट या डेटा किसी गलत हाथ में चली जाए तो बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। इसलिए WhatsApp पर कुछ जरूरी सेटिंग्स को ऑन करना बेहद जरूरी है, ताकि आपकी चैट और पहचान दोनों सुरक्षित रह सकें। तो आइए आपको बताते हैं कि आपको कुछ जरूरी सेटिंग्स के बारे में।
टू-स्टेप वेरिफिकेशन करें ऑन
सबसे पहले अपने WhatsApp अकाउंट पर Two-Step Authentication यानी टू-स्टेप वेरिफिकेशन को ऑन कर लें। यह फीचर एक्स्ट्रा सेफ्टी लेवल के तौर पर काम करता है। जब भी कोई आपके WhatsApp अकाउंट को दूसरे मोबाइल में लॉगिन करने की कोशिश करेगा तो उसे एक 6 अंकों का PIN डालना पड़ेगा, जो सिर्फ आपको पता होगा। इसे ऑन करने के लिए सबसे पहले आपको WhatsApp सेटिंग्स में जाना होगा। फिर Account ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आप Two-Step Verification को एक्टिवेट कर लें।
तय करें कौन आपसे संपर्क कर सकता है
WhatsApp में अब आपके पास यह सुविधा है कि आप खुद तय कर सकते हैं कि कौन लोग आपको ग्रुप में ऐड कर सकते हैं या आपके प्रोफाइल पिक्चर, अबाउट और लास्ट सीन को देख सकते हैं। इसके लिए Privacy Settings में जाकर अपनी पसंद के हिसाब से विकल्प चुनें। उदाहरण के तौर पर, आप चाहें तो अपनी प्रोफाइल पिक्चर सिर्फ कॉन्टैक्ट लिस्ट तक ही सीमित कर सकते हैं। इससे अंजान लोग आपकी जानकारी का गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।
फर्जी लिंक और मैसेज से रहें सतर्क
कई बार धोखाधड़ी करने वाले लोग WhatsApp पर लिंक भेजते हैं या खुद को किसी बैंक या कंपनी का कर्मचारी बताकर आपकी निजी जानकारी मांगते हैं। ऐसे लिंक्स और कॉल से सावधान रहें। अगर कोई अनजान व्यक्ति पैसे मांगता है या संदिग्ध लिंक भेजता है तो तुरंत उस नंबर को Report और Block कर दें। साथ ही, WhatsApp भी समय-समय पर ऐसे स्कैम्स को लेकर यूजर्स को चेतावनी देते रहता है। इसलिए ऐप अपडेट करते रहना चाहिए।