iPhone 18 Pro सीरीज में होंगे ये 5 बड़े बदलाव, कैमरा से लेकर डिजाइन तक किए जाएंगे अपडेट

Apple के आने वाले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर टेक जगत में फिर से हलचल बढ़ गई है। भले ही कंपनी ने अभी तक कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं बताया है, लेकिन लॉन्च से पहले ही इनके डिजाइन और फीचर्स को लेकर लगातार नए लीक्स सामने आ रहे हैं।

अपडेटेड May 18, 2026 पर 3:18 PM
Story continues below Advertisement
iPhone 18 Pro सीरीज में होंगे ये 5 बड़े बदलाव, कैमरा से लेकर डिजाइन तक किए जाएंगे अपडेट

Apple के आने वाले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर टेक जगत में फिर से हलचल बढ़ गई है। भले ही कंपनी ने अभी तक कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं बताया है, लेकिन लॉन्च से पहले ही इनके डिजाइन और फीचर्स को लेकर लगातार नए लीक्स सामने आ रहे हैं, जिससे इन हैंडसेट की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

लीक्स के अनुसार, डिजाइन में कुछ बदलाव देखें जा सकते हैं। कैमरा मॉड्यूल को पहले से ज्यादा प्रीमियम लुक मिल सकता है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दोनों फोन में 48MP का मेन कैमरा मिलेगा, जिससे फोटो और वीडियो क्वालिटी बेहतर हो सकती है।

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max: कैमरा


iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर जो लीक्स सामने आ रहे हैं, उनके मुताबिक इस बार Apple बड़े बदलाव कर सकता है। बताया जा रहा है कि फोन का कैमरा मॉड्यूल पहले से ज्यादा बड़ा और थोड़ा भारी हो सकता है, जिससे संकेत मिलता है कि इसमें नया और एडवांस वेरिएबल अपर्चर वाला प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है।

अगर ऐसा होता है तो अलग-अलग रोशनी में फोटो की क्वालिटी और भी बेहतर हो सकती है। साथ ही iOS 27 में कैमरा से जुड़े कुछ प्रो-लेवल फीचर्स मिलने की भी चर्चा है, जिससे iPhone का कैमरा पहले से ज्यादा प्रोफेशनल इस्तेमाल के करीब पहुंच सकता है।

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max: डिजाइन

डिजाइन की बात करें, तो फ्रंट साइड में बड़ा अपडेट देखने मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी Dynamic Island का साइज करीब 25% तक कम कर सकती है, जिससे स्क्रीन और ज्यादा साफ और बड़ी दिखेगी। साथ ही इस सीरीज में A20 Pro चिप भी मिल सकता है, जो 2nm टेक्नोलॉजी पर बेस्ड होगा। अगर ऐसा हुआ, तो फोन की स्पीड, बैटरी बैकअप और ओवरऑल परफॉर्मेंस पहले से काफी बेहतर हो सकती है।

इसके अलावा, Apple इस बार एक नई पैकेजिंग टेक्नोलॉजी भी यूज कर सकता है, जिसमें RAM सीधे CPU, GPU और Neural Engine के साथ लगी होगी।

iPhone 18 Pro सीरीज कब तक होगी लॉन्च?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को सितंबर 2026 में लॉन्च कर सकता है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि स्टैंडर्ड iPhone 18 मॉडल, बाद में लॉन्च हो सकता है। शायद ये वाला मॉडल पहले यानी 2027 में आ सकता है।

क्या महंगी होगी iPhone 18 Pro सीरीज?

अभी कीमत को लेकर Apple की तरफ से कोई ऐसी जानकारी नहीं दी गई है, जिससे लगे की कंपनी Apple iPhone 18 सीरीज की कीमतें बढ़ाएगा। कंपनी पहले ही iPhone 17 सीरीज की कीमतें बढ़ा चुकी है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अगली जनरेशन के दामों में और बढ़ोतरी न की जाए।

यह भी पढ़ें: Instagram का नया Instants फीचर कैसे करें बंद? जानें शेयर की गई फोटों को वापस लेने का तरीका

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।