WhatsApp Privacy: WhatsApp की ये 8 सेटिंग्स आपकी प्राइवेसी को बना देंगी फुल प्रूफ, फॉलो करें ये स्टेप्स
WhatsApp Privacy: WhatsApp आज के समय में ज्यादा यूज किया जाना वाला टूल है, और इसी वजह स्कैमर्स बहुत आसानी से इस ऐप को अपना निशाना बना रहे हैं। जिससे यूजर्स के प्राइवेसी को खतरा बना रहता है। शायद इसी वजह से WhatsApp कई प्राइवेसी टूल्स के साथ अपनी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन को मजबूत कर रहा है।
WhatsApp की ये 8 सेटिंग्स आपकी प्राइवेसी को बना देंगी फुल प्रूफ, फॉलो करें ये स्टेप्स
WhatsApp Privacy: WhatsApp आज के समय में ज्यादा यूज किया जाना वाला टूल है, और इसी वजह स्कैमर्स बहुत आसानी से इस ऐप को अपना निशाना बना रहे हैं। जिससे यूजर्स के प्राइवेसी को खतरा बना रहता है। शायद इसी वजह से WhatsApp कई प्राइवेसी टूल्स के साथ अपनी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन को लगातार मजबूत कर रहा है।
यूजर्स अक्सर WhatsApp पर अपना पर्सनल डेटा, जैसे आधार कार्ड, बैंक से जुड़ी जानकारी, OTP और फोटो शेयर करते हैं, जिससे ऑनलाइन स्कैमर्स को धोखाधड़ी, पहचान की चोरी और अन्य ऑनलाइन स्कैम करने का मौका मिल जाता है।
इन 8 प्राइवेसी टूल्स को ऑन करके, आप अपने WhatsApp की प्राइवेसी को मजबूत कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस ये स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
सबसे पहले अपना WhatsApp अकाउंट ओपन करें
फिर ऊपर दाईं ओर दिए गए तीन डॉट्स पर टैप करें।
मेन्यू में जाकर Settings चुनें।
इसके बाद Privacy पर टैप करें।
यहां आप चुन सकते हैं कि आपका Last Seen और Online Status किसे दिखेगा—सभी को या सिर्फ आपके कॉन्टैक्ट्स को। आप अपनी प्रोफाइल पिक्चर की विजिबिलिटी को भी कंट्रोल कर सकते हैं और अपने व्हाट्सएप स्टेटस को सिलेक्टेड कॉन्टैक्ट्स से छिपाकर रख सकते हैं।
डिसअपीयरिंग मैसेज (Disappearing Messages)
इस फीचर से मैसेज अपने-आप गायब हो जाते हैं। आप टाइमर के अनुसार मैसेज को 24 घंटे, 7 दिन या 90 दिन बाद अपने-आप डिलीट होने के लिए सेट कर सकते हैं। किसी भी चैट में जाकर ऊपर दिए गए तीन डॉट्स पर टैप करें और Disappearing Messages का ऑप्शन चुनें, फिर तय करें कि मैसेज कितनी देर तक दिखें।
टू-स्टेप वेरिफिकेशन और सिक्योरिटी पिन
Settings > Account > Two-step verification पर जाएं और 6 अंकों का पिन डालकर इसे एक्टिवेट करें। इससे कोई भी बिना आपकी अनुमति के अकाउंट एक्सेस नहीं कर पाएगा और आपका WhatsApp ज्यादा सुरक्षित रहेगा। आप इसमें अपना ईमेल एड्रेस भी जोड़ सकते हैं, जिससे PIN भूल जाने या अकाउंट का एक्सेस खोने पर उसे वापस पाना आसान हो जाता है।
चैट लॉक
जिस चैट को आप लॉक करना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें। नीचे स्क्रॉल करें जब तक आपको "चैट लॉक" दिखाई न दे, और इसे चालू करें। इससे आपकी चैट की प्राइवेसी बनी रहेगी और इसे केवल आपके बायोमेट्रिक्स के जरिए ही एक्सेस किया जा सकता है।
एडवांस सेटिंग्स
Settings > Privacy > Advanced पर जाएं। यहां आपको कई जरूरी प्राइवेसी ऑप्शन मिलते हैं, जैसे:
अनजान अकाउंट्स से आने वाले मैसेज ब्लॉक करना
कॉल के दौरान IP एड्रेस को सुरक्षित रखना
लिंक प्रीव्यू ऑफ करें
हालांकि ये फीचर्स कॉल की क्वालिटी को असर डाल सकते हैं, लेकिन ये आपकी प्राइवेसी को भी मजबूत बनाती हैं।
रीड रिसीप्ट बंद करें
Privacy सेक्शन में जाकर आप Read Receipt बंद कर सकते हैं, इससे स्कैमर आपकी एक्टिविटी ट्रैक नहीं कर पाएंगे और यह नहीं देख पाएंगे कि आपने उनका मैसेज देखा है या नहीं, और यह आपको अनचाहे मैसेज से भी बचा सकता है।
ऑटोमैटिक डाउनलोड
अक्सर लोग ऑटोमैटिक डाउनलोड ऑन रखते हैं, जो थोड़ा जोखिम भरा हो सकता है। ऑटोमैटिक डाउनलोड बंद करने से आप लिंक, फोटो और वीडियो के जरिए होने वाले स्कैम से बच सकते हैं, साथ ही, इससे आपके फोन की स्टोरेज भी बचती है।
एडवांस्ड चैट प्राइवेसी
Advanced Chat Privacy को ऑन करने से आपकी चैट को WhatsApp से बाहर एक्सपोर्ट नहीं किया जा सकता। इसके अलावा, मीडिया का ऑटोमैटिक डाउनलोड भी बंद हो जाता है। हालांकि, ग्रुप चैट में, एडमिन यह तय कर सकता है कि ग्रुप के सदस्यों को सेटिंग बदलने की अनुमति है या नहीं।