भारत में आज लॉन्च होंगे Realme के ये दो नए स्मार्टफोन्स, मिलेगी 7,000mAh की बड़ी टाइटन बैटरी, जानें कीमत

चीनी स्मार्टफोन कंपनी Realme आज भारत में अपने दो नए डिवाइस Realme Narzo 90 5G और Narzo 90x 5G पेश करने वाली है। कंपनी ये डिवाइस Realme Narzo 90 Series 5G के तहत पेश करेगी, जिसमें दोनों मॉडल अलग-अलग डिजाइन के साथ आएंगे।

अपडेटेड Dec 16, 2025 पर 11:45 AM
Story continues below Advertisement
भारत में आज लॉन्च होंगे Realme के ये दो नए स्मार्टफोन्स, मिलेगी 7,000mAh की बड़ी टाइटन बैटरी, जानें कीमत

अगर आप नया फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है, दरअसल, चीनी स्मार्टफोन कंपनी Realme आज भारत में अपने दो नए डिवाइस Realme Narzo 90 5G और Narzo 90x 5G पेश करने वाली है। कंपनी ये डिवाइस Realme Narzo 90 Series 5G के तहत पेश करेगी, जिसमें दोनों मॉडल अलग-अलग डिजाइन के साथ आएंगे। इन दोनों फोन्स में आपको 7,000mAh की टाइटन बैटरी के साथ 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। अब चलिए जानतें हैं फोन की लॉन्चिंग डिटेल्स और स्पेसिफिकेशन्स

Realme Narzo 90 5G, Realme Narzo 90x 5G: लॉन्च डिटेल्स

Realme अपने Narzo 90 5G और Narzo 90x 5G को आज भारत में दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगी। हालांकि, कंपनी ने अभी तक यह कन्फर्म नहीं किया है कि डिवाइस को किसी खास लॉन्च इवेंट के जरिए लॉन्च किया जाएगा या सॉफ्ट लॉन्च होने वाला है।


Realme Narzo 90 5G और Realme Narzo 90x 5G: संभावित कीमत

रिपोर्ट्स के अनुसार, Realme Narzo 90 5G की कीमत लगभग 18,000 रुपये हो सकती है, जबकि Narzo 90x 5G की कीमत लगभग 15,000 रुपये तक हो सकती है। यह अनुमान शुरुआती ऑफर्स और बैंक डिस्काउंट के बाद की कीमत पर आधारित है, वास्तविक MRP इससे अधिक हो सकती है। लॉन्च के बाद दोनों डिवाइस Amazon और Realme इंडिया स्टोर पर उपलब्ध होंगे। ई-कॉमर्स कंपनी ने हैंडसेट के लिए पहले ही एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है।

Realme Narzo 90 5G और Realme Narzo 90x 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Realme के दोनों हैंडसेट का डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आ सकता है। इन दोनों डिवाइस में सेल्फी कैमरे के लिए होल-पंच कटआउट वाला डिस्प्ले देखने को मिलने वाला है। कंपनी का दावा है कि दोनों स्मार्टफोन्स में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा, डिवाइस में AI टूल्स भी देखने को मिल सकते हैं, जैसे- AI Edit Genie, AI Editor, AI Eraser, और AI Ultra Clarity।

मिलेगी 7,000mAh की 'टाइटन बैटरी'

कंपनी ने हाल ही में दोनों स्मार्टफोन की टीजर इमेज शेयर की है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि Realme Narzo 90 5G का डिजाइन इस साल के शुरू में लॉन्च हुए Realme Narzo 80 Pro 5G जैसा होगा। वहीं, Narzo 90x 5G का रियर डिजाइन Narzo 80x 5G जैसा दिखेगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार, स्टैंडर्ड Narzo 90 5G केवल 7.79mm मोटा होगा। दोनों डिवाइस में 7,000mAh की बड़ी ‘टाइटन बैटरी’ मिलेगी, जिसमें 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी शामिल है।

यह भी पढ़ें: Google Pixel 10 पर मिल रहा 14000 से ज्यादा का डिस्काउंट, मिलेगी 4970mAh की बैटरी, जानें कीमत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।