Jack Dorsey's Bitchat: ट्विटर के सह-संस्थापक जैक डोर्सी एक नया मैसेजिंग ऐप बना रहे हैं जिसका नाम ‘बिटचैट’ है। यह ऐप बिना किसी इंटरनेट के ही ब्लूटूथ तकनीक का इस्तेमाल करके काम करेगा। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'यह मेरा वीकेंड का प्रोजेक्ट है जिसमें मैं ब्लूटूथ मेश नेटवर्क, रिले और स्टोर-एंड-फॉरवर्ड मॉडल, मैसेज एन्क्रिप्शन मॉडल और कुछ दूसरी चीजें सीख रहा हूं।
दरअसल वह ‘बिचैट’ ऐप की बात कर रहे है जो ब्लूटूथ लो एनर्जी (BLE) मेश तकनीक का इस्तेमाल करके सीधे एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस पर मैसेज भेजने में सक्षम है। इससे यूजर्स मोबाइल डेटा या वाई-फाई के बिना ही 300 मीटर से ज्यादा दूरी तक मैसेज भेज सकते हैं। यह ऐप अभी टेस्टिंग के शुरुआती दौर में है और एप्पल के टेस्टफ्लाइट प्लेटफॉर्म के जरिए उपलब्ध है।
बिना किसी सर्वर के होगी सेफ चैट!
बिचैट बनाने के पीछे उनका मकसद ट्रेडिशनल नेटवर्क पर निर्भर न रहकर सेफ और बिना किसी केंद्रीय नियंत्रण वाले कम्युनिकेशन पर है। यह ब्लूटूथ का इस्तेमाल करके लिमिटेड टाइम के लिए एन्क्रिप्टेड मैसेज भेजता है जो एक पास के डिवाइस से दूसरे डिवाइस तक जाते है। जैसे-जैसे यूजर्स इधर-उधर घूमते हैं, उनके डिवाइस ओवरलैपिंग ब्लूटूथ जोन के जरिए मैसेज को आगे बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे एक डायनामिक और हमेशा बदलता रहने वाला मेश सिस्टम बनता है। इसमें कोई सेंट्रलाइज्ड सर्वर नहीं है बल्कि, कुछ चुने हुए डिवाइस नेटवर्क की पहुंच को बढ़ाने के लिए 'ब्रिज' के तौर पर काम कर सकते हैं।
बिटचैट की खास बात यह है कि इस ऐप को चलाने के लिए फोन नंबर, ईमेल एड्रेस या यूजर अकाउंट की जरूरत नहीं होगी। यह बिना किसी केंद्रीय नियंत्रण वाले सेटअप जैसे- इंटरनेट और वाईफाई के बिना ही यह ऐप चलता है जिस पर किसी भी प्रकार की सेंसरशिप का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। और यह ट्रेडिशनल नेटवर्क फेल होने पर भी काम करने में सक्षम है।
इंटरनेट बंद होने पर नहीं पड़ेगा कोई असर
बिटचैट का लॉन्च जैक डोर्सी द्वारा डेमस और ब्लूस्काई जैसे प्लेटफॉर्म को लगातार बढ़ावा देने के साथ हो रहा है, जो सोशल नेटवर्किंग और डिजिटल पेमेंट जैसे क्षेत्रों को बिना किसी केंद्रीय नियंत्रण के चलाने के उनके बड़े लक्ष्य को दिखाता है। आपको बता दें कि यह ऐप 2019 के हांगकांग विरोध प्रदर्शनों के दौरान इस्तेमाल किए गए ब्लूटूथ से चलने वाले उपकरणों के समान है, जिन्हें इंटरनेट बंद होने की स्थिति में भी चालू रहने के लिए डिजाइन किया गया था।