UIDAI का बड़ा फैसला: पुराना mAadhaar ऐप होगा बंद, लॉन्च हुआ नया Aadhaar ऐप

mAadhaar App: सरकार ने घोषणा की है कि पुराना mAadhaar ऐप जल्द ही बंद कर दिया जाएगा, जिससे भविष्य में स्मार्टफोन पर आधार सेवाओं के काम करने के तरीके में बड़ा बदलाव आएगा। यह कदम UIDAI की उस योजना का हिस्सा है।

अपडेटेड May 26, 2026 पर 10:17 AM
Story continues below Advertisement
UIDAI का बड़ा फैसला: पुराना mAadhaar ऐप होगा बंद, लॉन्च हुआ नया Aadhaar ऐप

mAadhaar App: सरकार ने घोषणा की है कि पुराना mAadhaar ऐप जल्द ही बंद कर दिया जाएगा, जिससे भविष्य में स्मार्टफोन पर आधार सेवाओं के काम करने के तरीके में बड़ा बदलाव आएगा। यह कदम Unique Identification Authority of India (UIDAI) की उस योजना का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य लोगों को ज्यादा सुरक्षा, व्यक्तिगत डेटा पर बेहतर नियंत्रण और आधुनिक डिजिटल वेरिफिकेशन सिस्टम देना है। X पर शेयर किए गए एक पोस्ट में आधार के आधिकारिक अकाउंट ने इस बदलाव की पुष्टि की और लोगों से नए लॉन्च किए गए Aadhaar ऐप पर शिफ्ट होने की अपील की।

पोस्ट में लिखा था, "mAadhaar ऐप जल्द ही बंद हो जाएगा। नया आधार ऐप डाउनलोड करें और तेज एक्सेस, बेहतर सुविधाओं का अनुभव करें और अपनी उंगलियों पर सेवाओं का आनंद लें। इसे आपके आधार अनुभव को पहले से कहीं अधिक सरल और सुविधाजनक बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।"

नया ऐप पुराने mAadhaar प्लेटफॉर्म का सिर्फ विजुअल रीडिजाइन नहीं है। यह दैनिक जीवन में आधार वेरिफिकेशन और पहचान साझा करने के तरीके को बदल देता है। ऐप के पुराने वर्जन में वेरिफिकेशन के दौरान अक्सर आधार की पूरी जानकारी दिखाई जाती थी। नया प्लेटफॉर्म इसके बजाय चुनिंदा जानकारी साझा करने और एक्सेस देने से पहले मजबूत पहचान जांच पर फोकस करता है।


नए Aadhaar ऐप में QR शेयरिंग और फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा

सबसे जरूरी बदलावों में से एक सुरक्षित QR आधारित आधार शेयरिंग है। इस सुविधा का उद्देश्य होटलों, अस्पतालों, सरकारी कार्यालयों और अन्य सेवा केंद्रों पर पहचान वेरिफिकेशन को आसान बनाना है। अब यूजर्स पूरी आधार जानकारी देने के बजाय, केवल आवश्यक जानकारी QR वेरिफिकेशन के जरिए शेयर कर सकते हैं।

ऑथेंटिकेशन सिस्टम को भी बड़ा अपडेट मिला है। पहले Aadhaar एक्सेस ज्यादातर SMS पर आने वाले OTP पर निर्भर करता था। अब नए सिस्टम में सुरक्षा की कई अतिरिक्त परतें जोड़ी गई हैं। OTP के साथ अब कुछ सेवाओं के लिए फेस ऑथेंटिकेशन और QR वेरिफिकेशन भी जरूरी हो सकता है। इसका मकसद Aadhaar के गलत इस्तेमाल को रोकना और डिजिटल पहचान की सुरक्षा को मजबूत बनाना है।

नया Aadhaar ऐप कैसे सेट करें

नए Aadhaar ऐप को सेट करने की प्रक्रिया पुराने mAadhaar ऐप की तुलना में थोड़ी अधिक डिटेलिंग है। यूजर्स को सबसे पहले Play Store जैसे वेरिफाइड ऐप स्टोर से ऑफिशियल "Aadhaar" ऐप डाउनलोड करना होगा। अपनी पसंदीदा भाषा चुनने के बाद, उन्हें अपने आधार अकाउंट से जुड़ा मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और OTP के जरिए से इसे वेरिफाई करना होगा।

सेटअप के दौरान कुछ यूजर्स से फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करने के लिए भी कहा जा सकता है। एक बार यह हो जाने पर, वे अपना पिन बना सकते हैं या बायोमेट्रिक अनलॉक को एक्टिव कर सकते हैं, फिर अपना आधार नंबर जोड़कर एक और ओटीपी वेरिफिकेशन पूरा कर सकते हैं। यह मल्टी-स्टेप सेटअप इसलिए बनाया गया है ताकि यूजर की पहचान अलग-अलग चरणों पर कन्फर्म हो सके, न कि सिर्फ एक ही लॉगिन तरीके पर निर्भर रहे।

नए ऐप पर यह बदलाव ऐसे समय में हो रहा है जब UIDAI ने अपनी फ्री ऑनलाइन Aadhaar डॉक्यूमेंट अपडेट सेवा को भी आगे बढ़ा दिया है। एक आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, यूजर्स 14 जून, 2027 तक myAadhaar पोर्टल पर अपने पहचान और पते के दस्तावेजों को बिना किसी शुल्क के अपडेट और वेरिफाई कर सकते हैं। इससे पहले, यह सुविधा केवल 15 जून, 2026 तक फ्री रहने वाली थी।

यह भी पढे़ं: OnePlus Pad मॉडल जल्द ही भारत में होगा लॉन्च, मिलेगा 144Hz OLED स्क्रीन और 8000mAh बैटरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।