अगर आप लंबे समय से Apple का प्रीमियम iPhone खरीदने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन इसकी कीमत देखकर रुक जा रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। नवरात्रि के मौके पर Croma अपने ग्राहकों को iPhone 17 Pro Max पर शानदार डिस्काउंट दे रहा है। इस ऑफर में फोन की कीमत पर सीधे छूट के साथ बैंक कार्ड का फायदा भी उठाया जा सकता है। दोनों ऑफर मिलाकर इस प्रीमियम iPhone पर ₹15,000 तक की बचत हो सकती है।
iPhone 17 Pro Max पर कैसे मिलेगा डिस्काउंट?
Apple iPhone 17 Pro Max (256GB) को भारत में ₹1,49,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। हालांकि, Croma के फेस्टिव ऑफर में अब यह फोन कम कीमत पर मिल रहा है। कंपनी इस पर सीधे ₹10,910 की छूट दे रही है, जिसके बाद इसकी कीमत घटकर ₹1,38,990 रह जाती है।
इसके अलावा, ICICI Bank, HDFC Bank या IDFC Bank के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ₹4,000 की अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है। इस तरह दोनों ऑफर का फायदा उठाने पर iPhone 17 Pro Max की प्रभावी कीमत ₹1,34,990 हो जाती है। यानी ग्राहक फोन की शुरुआती कीमत के मुकाबले कुल ₹14,910 तक की बचत कर सकते हैं।
iPhone 17 Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स
iPhone 17 Pro Max में 6.9 इंच की डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन A19 Pro प्रोसेसर पर चलता है। दावा किया गया है कि यह डिवाइस 39 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक दे सकता है। फोटोग्राफी के लिए, इस फ्लैगशिप फोन में ट्रिपल फ्यूजन रियर कैमरा सिस्टम है, जिसमें 48MP का प्राइमरी सेंसर, 48MP का अल्ट्रावाइड शूटर और 4x ऑप्टिकल जूम वाला 48MP का टेलीफोटो सेंसर शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 18MP का कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन वेपर चैंबर कूलिंग को भी सपोर्ट करता है और इसमें Ceramic Shield 2 की सुरक्षा दी गई है।
खास बात यह है कि जो लोग iPhone 17 Pro Max को कम कीमत पर खरीदना चाहते हैं, उनके लिए Croma का यह ऑफर एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें मिलने वाले डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स को मिलाकर, कुल बचत 14,910 रुपये से भी ज्यादा हो सकती है। हालांकि, ऑर्डर देने से पहले यह जरूर चेक कर लें कि आप बैंक ऑफर के लिए योग्य हैं या नहीं और इसकी शर्तें क्या हैं। ताकि आप अतिरिक्त लाभ उठा सकें। Croma के अनुसार, यह ऑफर 31 अक्टूबर 2026 तक मान्य है।