Gmail New Feature: यूजर्स अब बदल सकेंगे अपना Gmail यूजरनेम, पुराना डेटा रहेगा सेफ

Gmail New Feature: Google एक नया फीचर लाने की तैयारी कर रहा है, जिसका इंतजार लोग लंबे समय से कर रहे थे। इस फीचर की मदद से अब यूजर्स अपनी Gmail ID (ईमेल एड्रेस) बदल सकेंगे। अभी तक @gmail.com वाली ID को बदला नहीं जा सकता था, लेकिन अब इसमें बदलाव होने वाला है।

अपडेटेड Apr 01, 2026 पर 12:19 PM
Story continues below Advertisement
यूजर्स अब बदल सकेंगे अपना Gmail यूजरनेम, पुराना डेटा रहेगा सेफ

Gmail New Feature: Google एक नया फीचर लाने की तैयारी कर रहा है, जिसका इंतजार लोग लंबे समय से कर रहे थे। इस फीचर की मदद से अब यूजर्स अपनी Gmail ID (ईमेल एड्रेस) बदल सकेंगे। अभी तक @gmail.com वाली ID को बदला नहीं जा सकता था, लेकिन अब इसमें बदलाव होने वाला है।

इस अपडेट की जानकारी Google के CEO सुंदर पिचाई ने X पर पोस्ट करके दी, जिसमें उन्होंने लिखा, “2004 एक अच्छा साल था, लेकिन आपका Gmail Address उसी साल तक सीमित रहने की जरूरत नहीं है। अगर आपकी ईमेल ID कुछ अजीब या पुरानी है, जैसे v0t3f0rp3dr02004@gmail.com या mrbrightside416@gmail.com, तो अब आप उसे बदल सकते हैं। अपने गूगल अकाउंट सेटिंग्स में जाएं और कोई भी नाम चुनें। आपका पुराना यूजरनेम बना रहेगा और आप दोनों से लॉग इन कर सकते हैं।”

इस नए फीचर्स से यूजर्स अपना मौजूदा डेटा खोए बिना एक नए Gmail ID पर स्विच कर सकेंगे। यानी आपकी ईमेल, Google Drive की फाइलें, फोटो और अन्य लिंक की गई सेवाएं पहले की तरह सुरक्षित रहेंगी।


आपकी पुरानी ईमेल ID अकाउंट से जुड़ी रहेगी और एक वैकल्पिक (alternate) एड्रेस की तरह काम करेगी। इसका मतलब है कि उस पर भेजे गए ईमेल आपको मिलते रहेंगे और आप उससे भी लॉगिन कर सकेंगे।

रोलआउट और उपलब्धता

गूगल ने कहा कि यह फीचर धीरे-धीरे रोलआउट किया जाएगा, इसलिए हो सकता है कि यह सभी यूजर्स को तुरंत उपलब्ध न हो।

जिन यूजर्स को यह फीचर मिलेगा, वे सेटिंग में "Google Account email" सेक्शन में जाकर अपनी Gmail ID बदल सकेंगे।

इस बदलाव की वजह से "Sign in with Google" और Chrome Sync जैसी सेवाओं में थोड़ी परेशानी सकती है। इसलिए कंपनी ने यूजर्स को सलाह दी है कि वे अपने जरूरी डेटा का बैकअप जरूर ले लें।

हालांकि यूजर्स अपनी पिछली ईमेल ID पर वापस जा सकते हैं, लेकिन उस एड्रेस का यूज 12 महीने तक नया Gmail अकाउंट बनाने के लिए नहीं किया जा सकता है।

कई सालों से, Gmail यूजर्स के पास नया अकाउंट बनाए बिना अपनी पहली ईमेल ID बदलने का कोई ऑप्शन नहीं था। यह अपडेट इस परेशानी को खत्म करता है, जिससे यूजर्स अपनी पुरानी या कम प्रोफेशनल ID को आसानी से बदल सकेंगे, बिना अपना डेटा खोए।

अभी इस फैसिलिटी का इस्तेमाल कौन कर सकता है?

फिलहाल यह फीचर अमेरिका के यूजर्स के लिए अवेलेबल है। जल्द ही बड़े पैमाने पर इसके शुरू होने की उम्मीद है लेकिन अभी तक कोई तय टाइमलाइन नहीं है। इसका मतलब है कि आपको इंतजार करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: OPPO के नए स्मार्टफोन 21 अप्रैल को होंगे लॉन्च, Find X9s Pro और X9 Ultra की होगी एंट्री

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।