Vivo T4 Pro 5G: अगर आप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए हो सकती है। दरअसल, Vivo अपना नया स्मार्टफोन T4 Pro 5G भारत में 26 अगस्त, 2025 को लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इसे खास तौर पर परफॉर्मेंस सेंट्रिक फोन वाले यूजर्स के लिए ला रही है। इस फोन में कई ऐसे फीचर्स मिलेंगे, जो आमतौर पर ग्राहकों को फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में देखने को मिलते हैं। Vivo T4 Pro में 7.53mm अल्ट्रा-स्लिम क्वॉड कर्ल्ड AMOLED डिस्प्ले और 6500mAh की बैटरी मिलेगी। साथ इस फोन में 50MP Sony IMX882 3X टेलीफोटो लेंस दिया गया है, जिसकी मदद से यूजर्स डिस्टेंस शॉट्स को बेहतरीन क्वॉलिटी में जूम के साथ कैप्चर कर पाएंगे। अब आइए जानते हैं इसके स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में।
