Vivo T5 5G: अगर आप एक नए मिड रेंज स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, Vivo ने बुधवार को भारत में Vivo T5 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की T5 सीरीज का 5वां स्मार्टफोन है। इसे 9 सितंबर 2026 से खरीदा जा सकेगा। अब आइए जानते हैं Vivo T5 5G की कीमत, स्पेसिफिकेशन और खास फीचर्स के बारे में पूरी जानकारी।
Vivo T5 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशन
Vivo T5 5G को Flipkart के जरिए दो कलर ऑप्शन Silver Green और Royal Bronze में खरीदा जा सकेगा। फोन के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत ₹34,999 है। वहीं, 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत ₹39,999 रखी गई है, जबकि 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत ₹44,999 है। इसके टॉप वेरिएंट में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है, जिसकी कीमत ₹49,999 है।
खास बात यह है कि स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Axis Bank, SBI या HDFC Bank के एलिजिबल कार्ड्स का इस्तेमाल करने पर ग्राहकों को ₹4,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है।
इस स्मार्टफोन में 6.83-इंच का 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक है। इसमें 2,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट मिलता है। साथ ही, यह स्मार्टफोन पानी और धूल से सुरक्षा के लिए IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है।
Vivo T5 5G में 4nm MediaTek Dimensity7500 टर्बो Turbo दिया गया है। इसके अलावा, डिवाइस में AI से जुड़े कामों के लिए एक डेडिकेटेड MediaTek NPU 850 भी है। इसमें LPDDR4x RAM और UFS 3.1 स्टोरेज का इस्तेमाल किया गया है। स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है। कंपनी ने फोन के लिए 3 बड़े Android/OS अपडेट और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का भी वादा किया है।
कैमरे की बात करें तो, इस स्मार्टफोन में डुअल-कैमरा सिस्टम है। प्राइमरी लेंस में OIS के साथ 50MP का Sony IMX882 सेंसर है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा भी है। सेल्फी के लिए डिवाइस के फ्रंट में 32MP का लेंस दिया गया है।
Vivo T5 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,050mAh की बैटरी है। Vivo का दावा है कि यह बड़ी बैटरी एक बार चार्ज करने पर लगभग 22 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग दे सकती है। यह बैटरी 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।