Vivo V70 और V70 Elite की भारत में बिक्री शुरू, जानें कीमत, ऑफर और स्पेसिफिकेशन

Vivo ने हाल ही में भारत में Vivo V70 और V70 Elite स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। ये स्मार्टफोन अब देश में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इनमें AMOLED डिस्प्ले है और ये एयरोस्पेस-ग्रेड मेटल फ्रेम से बने हैं। दोनों स्मार्टफोन में Sony सेंसर लगे हैं, जिन्हें Zeiss ऑप्टिक्स के जरिए ऑप्टिमाइज किया गया है।

अपडेटेड Feb 27, 2026 पर 5:42 PM
Story continues below Advertisement
Vivo V70 और V70 Elite की भारत में बिक्री शुरू

Vivo ने हाल ही में भारत में Vivo V70 और V70 Elite स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। ये स्मार्टफोन अब देश में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इनमें AMOLED डिस्प्ले है और ये एयरोस्पेस-ग्रेड मेटल फ्रेम से बने हैं। दोनों स्मार्टफोन में Sony सेंसर लगे हैं, जिन्हें Zeiss ऑप्टिक्स के जरिए ऑप्टिमाइज किया गया है। ये स्मार्टफोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं। कंपनी ने यह भी बताया है की दोनों स्मार्टफोन को छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। दोनों स्मार्टफोन P(1.68) + P(1.69) रेटिंग के साथ आते हैं, जो इन्हें धूल और पानी से सुरक्षित बनाते हैं।

Vivo V70, V70 Elite: कीमत और उपलब्धता

Vivo V70 दो वेरिएंट में उपलब्ध है - 8GB+256GB और 12GB+256GB, जिनकी कीमत क्रमशः 45,999 रुपये और 49,999 रुपये है। वहीं, Vivo V70 Elite तीन ऑप्शन में उपलब्ध है - 8GB+256GB, 12GB+256GB और 12GB+512GB, जिनकी कीमत क्रमशः 51,999 रुपये, 56,999 रुपये और 61,999 रुपये है। ये स्मार्टफोन vivo.com, Amazon.in, Flipkart और देश के ऑथराइज्ड रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।


मेनलाइन ऑफर

  • SBI, Kotak, DBS, AmEx, HSBC, IDFC, Yes Bank, BOB कार्ड पर 10% तक का इंस्टेंट कैशबैक
  • या 10% तक का अपग्रेड एक्सचेंज बोनस
  • या 18 महीने तक जीरो डाउनपेमेंट
  • ₹499 में 70% तक का Assured Buyback
  • ₹899 से शुरू होने वाले वी V-Shield SDP पर 40% तक की छूट

ऑनलाइन ऑफर

  • HDFC, Axis और Kotak बैंक कार्ड पर 10% तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट
  • या 10% तक का एक्सचेंज बोनस
  • या 18 महीने तक की नो कॉस्ट EMI
  • 1 साल की फ्री एक्सटेंडेड वारंटी
  • बंडल डील के तहत vivo TWS 3e ₹1499 में उपलब्ध

Vivo V70 और V70 Elite के स्पेसिफिकेशन्स

Vivo V70 और V70 Elite में 1260x2750 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला 6.59 इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले 120Hz तक की रिफ्रेश रेट और 5000 nits तक की पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है।

Vivo V70 में ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon Gen 7 चिपसेट है, जबकि V70 Elite में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर है। ये स्मार्टफोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं और इसमें Origin OS 6 का टॉप लेयर मौजूद है।

Vivo V70 और V70 Elite में 50MP का मेन कैमरा (f/1.88 अपर्चर), 8MP का 115° अल्ट्रा-वाइड कैमरा (f/2.2 अपर्चर) और 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा (f/2.65 अपर्चर) दिया गया है। इन स्मार्टफोन में 50MP का ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा (f/2.0 अपर्चर) भी है।

दोनों स्मार्टफोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आते हैं, जो इन्हें धूल और पानी से सुरक्षित बनाते हैं। इनमें 6,500 mAh की बैटरी है जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

V70 और V70 Elite में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनिंग 2.0 भी है, जो तेज और सुरक्षित अनलॉकिंग देती है। साथ ही, इसमें बेहतर 3D एंटी-स्पूफिंग सुरक्षा भी बेहतर है और सरल स्लाइड के जरिए फिंगरप्रिंट रजिस्ट्रेशन जल्दी होता है।

यह भी पढ़ें: नए कलर वेरिएंट के साथ जल्द आएग iPhone 18 Pro Max, जानें लॉन्च डेट और कीमत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।