Get App

Vivo V70 FE भारत में लॉन्च, मिलेगी 7000mAh की बैटरी और 200MP कैमरा, कीमत ₹37,999 से शुरू

Vivo V70 FE: Vivo ने भारत में फ्लैगशिप फोन V70 FE लॉन्च किया है। यह फोन पहले से मौजूद V70 सीरीज में शामिल किया गया है, जिसमें स्टैंडर्ड V70 और V70 Elite पहले से हैं। इस नए मॉडल के मिड-रेंज सेगमेंट में एक बड़ी OLED डिस्प्ले और 7000 mAh की बैटरी दी गई है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Apr 02, 2026 पर 2:12 PM
Vivo V70 FE भारत में लॉन्च, मिलेगी 7000mAh की बैटरी और 200MP कैमरा, कीमत ₹37,999 से शुरू
Vivo V70 FE भारत में लॉन्च, मिलेगी 7000mAh की बैटरी और 200MP कैमरा

Vivo V70 FE: चीन की स्मार्टफोन कंपनी Vivo ने भारत में V70 FE लॉन्च किया है। यह फोन पहले से मौजूद V70 सीरीज में शामिल किया गया है, जिसमें स्टैंडर्ड V70 और V70 Elite पहले से हैं। इस नए मॉडल के मिड-रेंज सेगमेंट में एक बड़ी OLED डिस्प्ले, 200MP का मेन कैमरा और 7000 mAh की बैटरी दी गई है, जो MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट पर चलता है। Vivo 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा भी कर रहा है, जो इस कीमत पर काफी अच्छा है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

Vivo V70 FE की पूरी स्पेसिफिकेशन्स

V70 FE में 6.83 इंच की OLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सर्टिफिकेशन और 1,900 nits तक की पीक ब्राइटनेस है। फोन का डाइमेंशन 163.7×76.2×7.59mm है और इसका वजन लगभग 200 ग्राम है, जो बड़ी स्क्रीन होने के बावजूद इसे संभालने में आसानी बनाती है। इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है और Vivo ने बैक पैनल पर "Darkness Glow Technology" को शामिल किया है, एक ऐसा फीचर जो UV या सूरज की रोशनी के संपर्क में आने के बाद कम रोशनी में पीछे की तरफ एक हल्की चमक पैदा करता है।

कंपनी ने चीन की टेक कंपनी ने Vivo V70 FE को 200 मेगापिक्सल के मेन कैमरे से लैस किया है, जिसमें 1/1.56 इंच का सेंसर, f/1.88 अपर्चर और OIS (Optical Image Stabilization) है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस भी है, जो 120 डिग्री का व्यूफील्ड और Aura Light सपोर्ट देता है। फ्रंट कैमरा 50MP का है, जिसमें f/2.2 अपर्चर। इसमें अंडरवाटर फोटोग्राफी सपोर्ट भी है और Magic Weather, Magic Landscape, Four-Season Portrait और AI से लैस 30x सुपर जूम जैसे AI फीचर्स भी मौजूद हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें