Lava Bold N2 Lite भारत में लॉन्च, बड़े डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी के साथ, कीमत ₹7,399 से शुरू

Lava Bold N2 Lite: नोएडा की स्मार्टफोन कंपनी Lava ने बुधवार को भारत में Lava Bold N2 Lite लॉन्च किया है, जो उसके Bold N2 सीरीज का नया मॉडल है। यह नया हैंडसेट हाल ही में लॉन्च हुए Lava Bold N2 Lite Pro और स्टैंडर्ड Bold N2 मॉडल्स के साथ जुड़ता है।

अपडेटेड Apr 01, 2026 पर 4:43 PM
Story continues below Advertisement
Lava Bold N2 Lite भारत में लॉन्च, कीमत ₹7,399 से शुरू

Lava Bold N2 Lite: नोएडा की स्मार्टफोन कंपनी Lava ने बुधवार को भारत में Lava Bold N2 Lite लॉन्च किया है, जो उसके Bold N2 सीरीज का नया मॉडल है। यह नया हैंडसेट हाल ही में लॉन्च हुए Lava Bold N2 Lite Pro और स्टैंडर्ड Bold N2 मॉडल्स के साथ जुड़ता है। यह फोन इस महीने के अंत में e-commerce प्लेटफॉर्म के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Lava Bold N2 Lite दो कलर ऑप्शन और एक ही स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में आता है। इस फोन में ऑक्टा कोर Unisoc चिपसेट लगा है। हैंडसेट में 5,000mAh की बैटरी है, जो 10W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 6.75 इंच का टचस्क्रीन भी है।

भारत में Lava Bold N2 Lite की कीमत और उपलब्धता

भारत में Lava Bold N2 Lite की कीमत 7,399 रुपये रखी गई है। ग्राहक कूपन डिस्काउंट के जरिए 400 रुपये की छूट ले सकते हैं। इसके अलावा, दो फोन खरीदने पर कंपनी 500 रुपये का डिस्काउंट दे रही है।


यह फोन भारत में 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजे (भारतीय समयानुसार) से Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Lava Bold N2 Lite Kolar Gold और Nilgiri Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Lava Bold N2 Lite के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Lava Bold N2 Lite एक डुअल सिम हैंडसेट है जो Android 15 GO पर चलता है। इस नए हैंडसेट में 6.75 इंच का HD+ (720x1,600 पिक्सल) नॉच डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz तक है। यह फोन ऑक्टा कोर यूनिसोक 9863ए चिपसेट पर चलता है। इसमें 3GB RAM और 64GB की इंटरनल स्टोरेज है, जिसे MicroSD कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में 5,000mAh की बैटरी है जो 10W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कैमरे की बात करें तो, Lava Bold N2 Lite में LED फ्लैश के साथ 13MP का AI डुअल कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा भी है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 4.2, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। सुरक्षा के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। इसका डाइमेंशन 164.96×76.1×8.8mm है और इसका वजन लगभग 192 ग्राम है।

यह भी पढ़ें: iQOO 15 Apex Edition भारत में लॉन्च, 7000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।