iPhone Duo और Galaxy Z Fold 8 Ultra को टक्कर देने आ रहा Vivo X Fold 6, जानें लॉन्च डेट और कीमत

Vivo X Fold 6: भारत में फोल्डेबल स्मार्टफोन का मार्केट और ज्यादा कॉम्पिटिटिव होता जा रहा है, क्योंकि Apple भी iPhone Duo के साथ इस सेगमेंट में एंट्री कर ली है। हालांकि, मार्केट में पहले से ही Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Fold 8 और Google Pixel 11 Pro Fold मौजूद हैं।

अपडेटेड Sep 28, 2026 पर 6:56 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
iPhone Duo और Galaxy Z Fold 8 Ultra को टक्कर देने आ रहा Vivo X Fold 6

Vivo X Fold 6: भारत में फोल्डेबल स्मार्टफोन का मार्केट और ज्यादा कॉम्पिटिटिव होता जा रहा है, क्योंकि Apple भी iPhone Duo के साथ इस सेगमेंट में एंट्री कर ली है। हालांकि, मार्केट में पहले से ही Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Fold 8 और Google Pixel 11 Pro Fold मौजूद हैं। लेकिन अब, Vivo भी अपना नया फोल्डेबल फोन भारत में लाने की तैयारी में है। ऐसे में आने वाले दिनों में फोल्डेबल फोन के बाजार में मुकाबला और दिलचस्प हो सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रीमियम फोल्डेबल सेगमेंट में Google, Apple और Samsung को टक्कर देने के लिए चीनी टेक कंपनी अगले महीने भारत में अपना लेटेस्ट बुक-स्टाइल फोल्डेबल, Vivo X Fold 6 लॉन्च कर सकती है।

टिपस्टर अभिषेक यादव की X पोस्ट के अनुसार, Fold X 5 का सक्सेसर 6 अक्टूबर को लॉन्च हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक भारत में लॉन्च की तारीख की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स बताती हैं कि ग्लोबल लॉन्च 1 अक्टूबर को हो सकता है और उसके कुछ दिनों बाद भारत में लॉन्च किया जा सकता है।


बता दें कि Vivo ने पहले ही कन्फर्म कर दिया था कि X Fold 6 को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा।

उम्मीद की जा रही है कि भारत में आने वाला मॉडल दो स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगा। इनमें 12GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज और 12GB RAM के साथ 512GB स्टोरेज शामिल हो सकते हैं। साथ ही, यह भी कहा जा रहा है कि यह फोन Prism Black और Nebula Teal कलर ऑप्शन में आएगा।

फिलहाल, ये जानकारी लीक पर आधारित है और जब तक Vivo कोई आधिकारिक घोषणा नहीं करता, तब तक इसे कन्फर्म नहीं माना जाना चाहिए।

Vivo X Fold 6 के स्पेसिफिकेशन्स

Vivo X Fold 6 को चीन में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है, जिससे हमें भारत में आने वाले मॉडल के बारे में अच्छी जानकारी मिल जाती है। इस फोल्डेबल फोन में 8.02-इंच का AMOLED इनर डिस्प्ले और 6.51-इंच का कवर डिस्प्ले है, और दोनों ही स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती हैं।

फोन के अंदर MediaTek Dimensity 9500 Super चिपसेट दिया गया है। इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी भी है, जो 80W वायर्ड चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कैमरे की बात करें तो, Vivo X Fold 6 में Zeiss ट्यूनिंग वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मेन कैमरा 200MP का है। फोन में प्रीमियम बिल्ड के साथ IP59 रेटिंग मिलने की भी उम्मीद है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo X Fold 6 ऐसे सेगमेंट में आएगा जहां Apple और Samsung के पास पहले से ही बेहतरीन प्रीमियम फोल्डेबल फोन मौजूद हैं। Apple के iPhone Duo में 7.6-इंच का फोल्डेबल डिस्प्ले है, जबकि Samsung के Galaxy Z Fold 8 Ultra में 8-इंच का इंटरनल डिस्प्ले है।

फिलहाल, Vivo ने अभी तक भारत में इसकी कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन चीन में X Fold 6 की शुरुआती कीमत CNY 7,999 है, जबकि पिछला Vivo X Fold 5 भारत में ₹1,59,999 में लॉन्च हुआ था। लीक हुई जानकारी के अनुसार, उम्मीद है कि Vivo का नया फोल्डेबल फोन भारत में ₹1,79,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 17 से Google Pixel 11 तक, इन स्मार्टफोन्स पर मिलेंगे धांसू ऑफर्स

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।